बच्चे सब्जियां खाने में करते हैं नाटक तो बना कर दें पोषण से भरपूर वेजिटेबल पास्ता
By - Bhaskar Hindi |18 Nov 2022 2:37 AM
वेजिटेबल पास्ता रेसिपी बच्चे सब्जियां खाने में करते हैं नाटक तो बना कर दें पोषण से भरपूर वेजिटेबल पास्ता
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आ गया है बाजार में नई-नई सब्जियां आना शुरु हो गई है। इन नई सब्जियों के सेवन से हमें कई पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन बच्चे इन सब्जियों को खाने में नाटक करते हैं लेकिन पिज्जा, बर्गर, पास्ता बड़े चाव से खाता है। अगर आपका बच्चा भी सब्जी खाने में नाटक करता है तो आप पास्ते के साथ सब्जीयां मिला कर बच्चे को खिला सकतीं हैं। वेजिटेबल पास्ता खान में बेहद स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होता है। आपका बच्चा इसे बड़े ही चाव से खाएंगा। आप उसे नाश्ते में या टिफिन में रख सकती हैं। इसे झटपट बनाकर तैयार किया जा सकता है और बच्चे पूरा टिफिन खत्म करके ही घर आएंगे। तो चलिए जानते हैं पोषण से भरपूर वेजिटेबल पास्ता बनाने की आसान रेसिपी-
वेजिटेबल पास्ता के लिए सामग्री
- पास्ता या मैक्रोनी दो कप,
- एक टमाटर,
- एक प्याज,
- शिमला मिर्च,
- ब्रोकोली,
- फूलगोभी,
- गाजर,
- बींस,
- उबले पालक के पत्ते,
- टमाटर की प्यूरी,
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- बटर,
- स्वादानुसार नमक,
- चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स।
वीडियो क्रेडिट- Suman"s Kitchen
Created On : 18 Nov 2022 8:06 AM
Next Story