शरद पूर्णिमा पर इस खास इंग्रेडिएंट के साथ बनाएं टेस्टी खीर, यहां जाने पूरी रेसिपी
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहते हैं। ज्योतिष के अनुसार, पूरे साल में केवल इसी दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को चन्द्रमा की किरणों से अमृत गिरता है। इसलिए इस दिन खीर बनाकर रात भर चांदनी में रखने का विधान है। कहा जाता है कि चंद्रमा की रोशनी में रखी हुई खीर खाने से मन और तन को शीतलता मिलती है। ऐसा माना जाता है कि यह खीर अमृत से युक्त होती है। इसलिए इसे घर के सभी लोगों को खाना चाहिए और प्रसाद के रूप में सभी को वितरित करना चाहिए। तो आइये आज हम आपको शरद पूर्णिमा के लिए खीर बनाने की रेसिपी बताते हैं-
खीर बनाने के लिए सामग्री
 सौ ग्राम चावल, एक लीटर दूध, सौ ग्राम चीनी, देसी घी एक चम्मच, इलायची पाउडर एक चम्मच, काजू, बादाम, अखरोट आठ से दस बारीक कटे हुए, चिरौंजी
  
 विडियो क्रेडिट- Sandhya veg kitchen
  
Created On :   7 Oct 2022 2:23 PM IST












