- Dainik Bhaskar Hindi
- Recipe
- Make this kind of chatpati ragda chaat at home, know recipe
दैनिक भास्कर हिंदी: Street Style: इस तरह घर पर बनाएं चटपटी रगड़ा चाट, जानें कैसे करें तैयार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावयरस से बचाव के लिए लॉकडाउन जारी है। हालांकि वर्तमान में लागू लॉकडाउन में काफी सारी राहत दी गई है। वैसे तो घर में खाने की बहुत सारी चीजें बनती रहती हैं। लेकिन इस समय जो सबसे अधिक मिस करते हैं, वो है बाजार की स्ट्रीट वाली लजीज और चटपटी चाट। जिसके नाम से ही आपके मुंह में पानी आ जाता है। यदि आपको भी चाट काफी पसंद है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है।
आज हम आपके लिए Cook With Parul के जरिए बताने जा रहे हैं 'चटपटी रगड़ा चाट' बनाने की विधि के बारे में। इसे कुछ ही देर में आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइए जानजे हैं इसे बनाने में किस सामग्री की आवश्यकता होगी।
बिना अंडे के पोटैटो वेज ऑमलेट 5 मिनट में होगा तैयार, जानें रेसिपी
सामग्री |
मात्रा |
सफेद मटर |
1 कप |
पानी |
2 कप |
कटा हुआ आलू |
1 |
नमक |
1 चम्मच |
तेल |
1 बड़ा चम्मच |
जीरा बीज |
1 चम्मच |
हींग |
1 चुटकी |
कटी हुई हरी मिर्च |
2 |
बारीक कटा हुआ प्याज |
1 |
अदरक लहसुन का पेस्ट |
1 चम्मच |
बारीक कटा हुआ टमाटर |
2 |
नमक |
1/2 चम्मच |
हल्दी पाउडर |
1/2 चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर |
1 छोटा चम्मच |
जीरा पाउडर |
1 चम्मच |
गरम मसाला |
1/2 छोटा चम्मच |
बारीक कटा हरा धनिया |
आवश्यकतानुसार |
सर्व करने से पहले इसमें हरा दनिया चटनी, इमली की चटनी, आलू के चिप्स या पापड़ी, बारीक कटा हुआ प्याज, दही, चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, सेव और बारीक कटा हुआ धनिया का उपयोग आवश्यकतानुसार करें। इसके बाद इसे सर्व करें और इस लजीज डिश का लुत्फ उठाएं।
Video Source: Cook With Parul
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl