घर पर बनाएं यह खास ढोकला, यहां देखे आसान रेसिपी

रेसिपी घर पर बनाएं यह खास ढोकला, यहां देखे आसान रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मक्के का आटा सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें फाइबर मौजूद होने से है शरीर को ऊर्जा मिलती है। आमतौर पर आप स्नैक्स ढोकला बनाते ही होंगे, यह खाने के साथ सेहत के लिए भई काफी अच्छा होता है। वैसे तो यह एक गुजराती स्नैक है पर इसे पूरे देश में खूब पसंद किया जाता है। आपने हमेशा ढोकला बनाने के लिए बेसन या सूजी का उपयोग किया होगा। लेकिन, आज हम आपको बताएंगे बेहद अलग राजस्थानी ढोकला रेसिपी, यह ढोकला मक्की के आटे बनाया जाता है, जो खाने में भी लाजवाब लगता है। यहां देखिए इस खास ढोकले की रेसिपी।

वीडियो क्रेडिट - Kabita"s Kitchen

सामग्री
मक्के का खाना - 1 कप
बेसन - 4 बड़े चम्मच
गेहूं का आटा - 2 बड़े चम्मच
ताजी मेथी -1/5 कप
धनिया पत्ती - 4 बड़े चम्मच
कुटे हुए हरे मटर - 4 बड़े चम्मच
अजवायन - 1 छोटा चम्मच
अदरक हरी मिर्च का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर -1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर -1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर -1/2 छोटा चम्मच
हींग -1/4 छोटा चम्मच
दही - 4 टेबल स्पून
घी -1 बड़ा चम्मच
नमक स्वादअनुसार

तड़के के लिए:
जीरा -1 छोटा चम्मच
सरसों के बीज -1 चम्मच
करी पत्ते
तिल -1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
घी -2 बड़े चम्मच

Created On :   14 Jan 2022 11:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story