रिपब्लिक डे पर बच्चों के लिए बनाएं ट्राई कलर सैंडविच, इस आसान रेसिपी से
By - Sanjana Namdev |23 Jan 2023 8:48 AM GMT
रेसिपी रिपब्लिक डे पर बच्चों के लिए बनाएं ट्राई कलर सैंडविच, इस आसान रेसिपी से
डिजिटल डेस्त नई दिल्ली। रिपब्लिक डे को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। रिपब्लिक डे को स्कूलों में भी बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। कई तरह के प्रोग्राम होते हैं। वहीं बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल पहुंचना होता है। ऐसे में आपको जल्दी टिफिन बनाना होगा। अगर आप भी सोच रही है कि, रिपब्लिक डे पर बच्चों के टिफिन के लिए ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी से बन जाए। तो आप बच्चों के टिफिन के लिए ट्राई कलर सैंडविच बना सकती हैं। ये दिखनें में बेहद ही यूनिक लगेगा और आपके बच्चे को भी पसंद आएगा। साथ ही इसे बनाने में कम समय लगता है। आप इसे नाश्ते में भी परोस सकती हैं।
सामग्री-
- ब्रेड स्लाइस
- मेयोनीज- 1 बड़ी कटोरी
- गाजर- 1 कटोरी (कद्दूकस किया हुआ)
- पालक- 1 कटोरी (पिसा हुआ)
- चिली फ्लेक्स- 1 टेबलस्पून
- टोमैटो सॉस- 2 टीस्पून
- नमक- स्वादानुसार
वीडियो क्रेडिट- sony's kitchen.
Created On :   23 Jan 2023 8:45 AM GMT
Next Story