रेसिपी - चिकन दम बिरयानी

रेसिपी - चिकन दम बिरयानी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रेसिपी - चिकन दम बिरयानी

सामग्री-

- 250 ग्राम चावल
- 7 से 8 पीस चिकन (600 ग्राम)
- 2 प्याज (स्लाइज किए हुए)
- 4 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 नींबू  
- बारीक कटा पुदीना और हरा धनिया 
-  कुकिंग ऑइल 
- 5 टेबल स्पून घी 
- डेढ़ कप दही 
- 2 टेबल स्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट
- बारीक कटे ड्राय फ्रूट्स  
- आधा टेबल स्पून गरम मसाला
- 3 टेबल स्पून शाही बिरयानी मसाला
- आधा टेबल स्पून हल्दी 
- 1 टेबल स्पून जीरा पाउडर
- 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
- दूध में भिगा हुआ केसर 
- ऑरेंज फूड कलर
- 7 से 8 इलाइची
- 3 से 4 तेज पत्ता
- दालचीनी
- काली मिर्च
- लौंग
- नमक स्वादनुसार

चिकन दम बिरयानी बनाने की विधि-
सबसे चिकन मेरिनेट करना है। इसके लिए चिकन के टुकड़ों में दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, गरम मसाला, चिकन दम बिरयानी मसाला, हल्दी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा हरा धनिया और पुदिना, हरि मिर्च, स्वादानुसार नमक, पिसी हुई इलाइची, लौंग, काली मिर्च और एक तेज पत्ता मिलाएं। फिर इन सभी चीजों को अच्छे से चिकन में मिक्स करें। अब इसे चिकन को सारे मसालों में मेरिनेट होने के लिए 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

इस बीच चावल को धो कर आधे घंटे के लिए भिगो दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमें स्लाइज किए हुए प्याज को तलें। प्याज गोल्डन ब्राउन होने के बाद एक बाउल में निकाल लें। अब एक बर्तन में 4 ग्लास पानी गर्म करें। इस पानी में चावल, तेज पत्ता, इलाइची, काली मिर्च, नमक डालें और एक चम्मच घी मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर दें। अब इसे ढक दें और तब तक पकने दें, जब तक इसमें पानी खत्म नहीं हो जाता। अब चावल अलग से निकाल लें।

एक मोटे तले के बर्तन में मेरिनेट किया हुआ चिकन अच्छे से जमा दें और बचा मेरिनेशन मसाला भी उसमें अच्छे से फैला दें। इसके उपर घी डालें। तले हुए प्याज की एक लेयर, हरा धनिया, पुदिना और हरी मिर्च स्प्रेड करें। इसके बाद चावल की एक लेयर बिछाएं। फिर चावलों के ऊपर घी, प्याज, धनिया, पुदिना डालें और एक बार और घी डालकर फूड कलर स्प्रेड करें। इसके बाद बचे हुए चावल की एक और लेयर बिछाएं और इस पर दूध में भिगा हुआ केसर स्प्रेड करें और फिर इस पर प्याज, पुदिना, धनिया, घी और कटे हुए ड्राय फ्रूट्स स्प्रेड करें।

अब इस पर ढक्कन लगाएं और रोटी बनाने के लिए गुथा हुआ आटा ढक्कन के चारों और लगा दें। आटा इस तरह लगाएं कि आपका बर्तन सील पैक हो जाए। लो-मीडियम फ्लेम पर इसे 20 मिनट तक पकाएं। पहले 15 मिनट लो फ्लेम पर पकाएं फिर 5 मिनट मीडियम फ्लेम पर पकाएं। फिर तवे को गैस पर रखें और बर्तन को तवे पर रखकर इसे 10 मिनट तक पकाएं। इसके लिए गैस को 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर औऱ 5 मिनट तक लो फ्लेम पर रखें। इसके बाद गर्मा-गर्म सर्व करें। 
                                                             

                                                                                                                                                                                                    अदिति श्रीवास

 

Created On :   8 Jun 2018 7:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story