महाशिवरात्रि स्पेशल रेसिपी: महादेव को अपने हाथों से बनाकर लगाएं बेसन के हलवे का भोग, यहां जानिए सबसे आसान रेसिपी

  • भगवान शिव को लगाए बेसन के हलवे का भोग
  • परफेक्ट मेजरमेंट के साथ बनाएं हलवा
  • यहां जानिए आसान रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने 8 मार्च को देश भर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर आप घर पर भगवान शिव के लिए भोग तैयार करें। महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर हम आपके लिए बेसन के हलवे का सबसे आसान और परफेक्ट रेसिपी लेकर आए हैं। सूजी के मुकाबले बेसन का हलवा बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। इस रेसिपी की मदद से आप एकदम परफेक्ट केसरिया बेसन हलवा बना पाएंगे। रेसिपी में बताए गए अनुपात में ही बेसन, घी और पानी हलवे में डालें। साथ ही दो चम्मच सुजी जरूर डालें, इससे हलवा ज्यादा टेस्टी और दानेदार बनेगा।

सामग्री -

केसर पानी के लिए -

पानी - 3/4 कटोरी

केसर - कुछ धागे

बेसन हलवे के लिए -

बेसन - 1 कटोरी

सूजी - 2 चम्मच

घी - 1/2 कटोरी दूध - 1 चम्मच

चीनी - 1/2 कप से ज्यादा

फूड कलर (केसरिया) - 1 चुटकी

पानी - 2-3 बड़े चम्मच

बादाम - कटे और भुने हुए

पिस्ता - बारीक कटा हुआ

वीडियो क्रेडिट - Masala Kitchen

Created On :   7 March 2024 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story