रेसिपी: घर पर बनाना चाहते हैं कुछ मीठा तो, पेठे की ये रेसिपी जरूर करें ट्राई, बाजार जाना भूल ही जाएंगे

  • झटपट बनाएं स्वादिष्ट पेठा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहार का सीजन चल रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के घरों में खूब सारी मिठाइयां होंगी। लेकिन बहुत कम लोग होंगे जिन्होंने अपने हाथों से परिवार और मेहमानों के लिए मीठा बनाया हो। यही वजह है कि आज हम आपके लिए बेहद सॉफ्ट पेठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आपको जान कर बेहद हैरानी होगी कि बाजार जैसा पेठा घर पर ही बनाया जा सकता है। बस कुछ चीजों पर गौर करने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं मार्केट जैसा स्वादिष्ट पेठा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?

पेठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Ash Gourd/petha (पेठा /कुमड़ा) - 1

Lime Stone (Choona) (चूना ) - 1 Tsp

Sugar (चीनी ) - 1 Kg + 500 Grams

Water(पानी) - 1+1/2 Cup

Kewra Essence(केवड़ा एसेंस) - 7-8 Drops

Cardamom(इलायची) - Some

Saffron(केसर) - Some Quantity

Coconut Powder(नारियल का बुरादा ) - For Garnishing

वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen

Created On :   1 Oct 2025 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story