रेसिपी: अगर सूजी के ढोकले कभी नहीं बनाए तो, एक बार जरूर करें ट्राई, मेहमानों को आएगा बेहद पसंद

  • मिनटों में तैयार करें सफेद ढोकले
  • मेहमानों को जरूर सर्व करें चटपटा नाश्ता
  • फॉलो करें ये रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ढोकला गुजरातियों का एक लोकप्रिय नाश्ता है जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। देखा जाए तो यह ज्यादातर लोगों के घरों में बनाया जाता है। इसे अक्सर बेसन से बनाया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए सूजी का ढोकला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना पाएंगे। इसे आप सुबह नाश्ते में और शाम को चाय के साथ भी खा सकते हैं। इसी के साथ आप इन ढोकलों को घर पर आने वाले मेहमानों के लिए भी बना सकते हैं। सूजी का ढोकला बनाने के लिए बहुत कम चीजों की जरूरत पड़ती है। तो चलिए जानते हैं सॉफ्ट-सॉफ्ट ढोकले बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?

सफेद ढोकला बनाने के लिए सामग्री

सूजी/रवा - 1 कप

दही - 1/2 कप

अदरक लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच

ईनो - 1 छोटा चम्मच

धनिया पत्ती

खाना पकाने का तेल - 1 बड़ा चम्मच

स्वादानुसार नमक

खाना पकाने का तेल - 2 बड़े चम्मच

हींग - 1/4 छोटा चम्मच

सरसों के बीज - 1 छोटा चम्मच

करी पत्ता

क्रेडिट- Kabita's Kitchen

Created On :   11 Jun 2025 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story