ICC Champions Trophy 2025 Finals Live: 212 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया ने गंवाए 5 विकेट, श्रेयस और हार्दिक क्रीज पर मौजूद, इन्हीं दोनों पर टिकी टीम की उम्मीद

- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में आमने सामने हैं भारत और न्यूजीलैंड
- मुकाबले में पहली पारी की हो चुकी है समाप्ती
- कीवियों ने भारत के सामने सेट किया 252 रनों का टारगेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे खिताबी जंग में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारत के सामने 252 रनों का टारगेट सेट किया है।
भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत।
न्यूजीलैंड की टीम
विल यंग, रचिन रविन्द्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी।
Live Updates
- 9 March 2025 8:35 PM IST33 ओवरों के बाद भारत का स्कोरचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच की दूसरी पारी में 33 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 33 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया ने 3 विकेटों के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। 
- 9 March 2025 8:23 PM IST29वें ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोरन्यूजीलैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 29 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन जोड़ लिए हैं। 
- 9 March 2025 8:13 PM ISTभारत को लगा बड़ा झटका27वें ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र का शिकार हो गए। इस दौरान वह काफी अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन रचिन ने 76 रन के स्कोर पर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। 
- 9 March 2025 8:12 PM ISTमिचेल ब्रेसवेल का मेडेन ओवरन्यूजीलैंड के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को मिचेल ब्रेसवेल के डाले गए 26वें ओवर में एक भी रन हासिल नहीं हुई। 
- 9 March 2025 7:59 PM IST22वें ओवर के बाद भारत का स्कोरमुकाबले में 22 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 22 ओवरों में टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। 
- 9 March 2025 7:50 PM ISTभारत को लगातार लगे दो झटकेटारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया को पहला झटका 19वें ओवर की चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के विकेट से लगा था। वहीं, अगले ही ओवर में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी महज 1 रन के स्कोर पर आउट हो गए। 
- 9 March 2025 7:39 PM IST100 रनों के पार पहुंचा भारत का स्कोरन्यूजीलैंड के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का स्कोर 100 रनों के पार पहुंच चुका है। उन्होंने ये आंकड़ा मुकाबले के 17वें ओवर में पार किया। 
- 9 March 2025 7:31 PM IST15 ओवरों के बाद भारत का स्कोरचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच की दूसरी पारी में 15 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 93 रन बना लिए हैं। 
- 9 March 2025 7:16 PM ISTहिटमैन ने ठोका अर्धशतकआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के दिए 252 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपना अर्धशतक 11वें ओवर की पहली गेंद पर पूरा किया। 
- 9 March 2025 7:15 PM ISTसमाप्त हुआ पहला पॉवर प्लेभारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे खिताबी जंग में भारत की पारी का पहला पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 64 रन जोड़ लिए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने से अब टीम इंडिया केवल 188 रन दूर है। 
Created On :   9 March 2025 1:56 PM IST















