Shubman Gill Girlfriend: आखिर भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान के दिल पर किसका चलता है राज? इस महान क्रिकेटर की बेटी के साथ अकसर जोड़ा जाता है नाम

- BCCI ने शुभमन गिल को बनाया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का कप्तान
- BCCI ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बनाया टीम इंडिया का उपकप्तान
- सारा तेंदुलकर के साथ अकसर जोड़ा जाता है शुभमन गिल का नाम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बोर्ड ने गिल को इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया है। दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बीते 7 मई को क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से बीसीसीआई भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान की तलाश कर रही थी। उनकी ये तलाश शुभमन गिल पर जा कर खत्म हुई।
शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने के बाद इंटरनेट पर सभी लोग उनके ही नाम को सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। लोग गिल के बारे में तरह-तरह की चीजें जानने को इच्छुक हैं। कुछ उनके टेस्ट रिकॉर्ड्स, नेट वर्थ, क्रिकेट करियर, फैमली इनकम को ढूंढ रहे हैं तो कुछ तो उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं गिल के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में।
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई दिनों से भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का नाम महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक इस विषय पर कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आया है। बता दें, इन अफवाहों का बाजार साल 2020 में शुरु हुआ था। जब सारा तेंदुलकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान शुभमन गिल के लिए खुलकर चीयर किया था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर गिल को बधाई दी थी। वहीं, गिल ने भी उन्हें इसके लिए धन्यवाद कहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कानाफूसी शुरु हो गई थी।
वहीं, इसके बाद साल 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान भी सारा तेंदुलकर को स्टेडियम में देखा गया था। दरअसल, ये मामला बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में खेले गए मैच के दौरान का है। इस मैच को देखने के लिए सारा मुंबई से 150 किलोमीटर का सफर तय कर पुणे पहुंची थी। लेकिन खास बात ये है कि इस मैच में जब शुभमन ने शानदार फील्डिंग कर एक कमला का कैच लपका था तब सारा ने काफी खुशी में सेलिब्रेट करने लगी थी। जिसके बाद लोगों को दोनों के रिलेशनशिप रूमर्स को एक और टॉपिक मिल गया।
Created On :   24 May 2025 8:59 PM IST