Asia Cup 2025: कुलदीप यादव और शिवम दुबे की गेंदबाजी में उड़ी UAE, इंडिया ने 9 विकेट से हासिल की धमाकेदार जीत

कुलदीप यादव और शिवम दुबे की गेंदबाजी में उड़ी UAE, इंडिया ने 9 विकेट से हासिल की धमाकेदार जीत
  • इंडिया और यूएई के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला
  • इंडिया ने यूएई को 9 विकट से हराया
  • कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप के दूसरे मुकाबले में बुधवार को टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 9 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत अपने नाम की। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम को इंडिया ने 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 4.3 ओवर में केवल 27 गेंदों में (60/1) यूएई को करारी पटखनी दी। यह पूरा मैच महज 17.4 ओवर में समाप्त हो गया।

यह भी पढ़े -मैं एशिया कप का बहिष्कार कर रहा हूं, सेवानिवृत्त अधिकारी ने देशवासियों भारतीय टीम का मैच न देखने की अपील की

यूएई को हराकर टीम इंडिया ने बना डाला ये रिकॉर्ड

एशिया कप के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएई को हराकार एक शानदार रिकॉर्ड बना लिया है। किसी फुल मेंबर टीम द्वारा सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते टी20 जीत दर्ज करने के मामले में भारत अब दूसरे पायदान पर आ गया है। आइए जानते हैं अधिक गेंद रहते जीत वाले मैच

101 गेंद शेष: इंग्लैंड बनाम ओमान, नॉर्थ साउंड, 2024

93 गेंद शेष: भारत बनाम यूएई, दुबई, 2025

90 गेंद शेष: श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, चटगांव, 2014

90 गेंद शेष: ज़िम्बाब्वे बनाम मोज़ाम्बिक, नैरोबी, 2024

बता दें, इससे पहले साल 2021 में भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में ज्यादा गेंदे बचे रहते हुए जीत दर्ज करने वाला रिकॉर्ड बनाया था। टीम इंडिया ने 81 गेंद शेष रहते हुए स्कॉटलैंड को हराया था। इसी मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। इसके बाद अभिषेक शर्मा उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए थे, जिन्होंने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम बनाया था।

टी-20 में पहले गेंद पर छक्का जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा- आदिल राशिद (इंग्लैंड) के खिलाफ, अहमदाबाद, 2021

यशस्वी जायसवाल- सिकंदर रज़ा (ज़िम्बाब्वे) के खिलाफ, हरारे, 2024

संजू सैमसन- जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड) के खिलाफ, मुंबई WS, 2025

अभिषेक शर्मा- हैदर अली (यूएई) के खिलाफ, दुबई, 2025

यह भी पढ़े -केजीबीवी की बेटियां बनेंगी खेल शक्ति, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी रहीं 63 बालिकाएं

पहली पारी में ऑल आउट हुई यूएई

सबसे पहले टॉस जीतकर टीम इंडिया ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पिच पर यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। केवल 57 रन बनाकर यूएई टीम ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने 4 और शिवम दुबे ने 3 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में भारत ने 60/1 का लक्ष्य हासिल करते हुए यूएई को हरा दिया।

दूसरी पारी में इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत

यूएई को पहला झटका 26 रनों पर लगा। इसके बाद 31 रन पर आते-आते यूएई के 9 विकेट चटक गए। इस मैच में कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। कुलदीप ने 4 और शिवम ने 3 विकेट चटकाए। इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया 58 रन का टारगेट चेज करने के लिए मैदान में उतरी। पिच पर ओपनिंग बल्लेबाजी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद में 30 और शुभमन गिल ने 9 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहें। इसके बाद कप्तान सूर्या के नाबाद 7 रनों के बदौलत टीम इंडिया ने महज 4.3 ओवर में शानदार जीत दर्ज की। बता दें, भारत का अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला होना है।

भारत (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन)

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह

Created On :   11 Sept 2025 2:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story