India Squad For IND vs NZ ODI Series: BCCI ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का किया ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिलेगा मौका, हार्दिक-बुमराह का पत्ता साफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को मौका नहीं दिया गया है। इससे पहले माना जा रहा था कि टीम में दोनों ही प्लेयर्स को शामिल नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़े -संभावनाओं का साल 2026 इस वर्ष भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का बिजी शेड्यूल, जानिए कब होगी कौन-सी सीरीज?
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट का पूरा फोकस अपकमिंग टी20 वर्ल्ड कप पर है। इस वजह से हार्दिक और बुमराह को आराम दिया गया है। दोनों ही प्लेयर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
वहीं, भारतीय बोर्ड ने टीम श्रेयस अय्यर को शामिल करके साफ कर दिया है कि सीरीज में उनका खेलना पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करता है। उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिलना बचा है।
टीम में हार्दिक, बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी को भी शामिल नहीं किया है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से शमी बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेल रहे हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया है कि शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल करना लगभग तय था। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया।
यह भी पढ़े -ऑल इंडिया जज बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ, झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किया उद्घाटन
टीम इंडिया में होंगे प्लेयर्स
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।
मालूम हो कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी। पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में होगा। जबकि, तीसरा और अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
Created On :   3 Jan 2026 6:35 PM IST












