IPL 2025 Live: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा आईपीएल 2025 का चौथा मैच, हार मानने को तैयार नहीं दिल्ली कैपिटल्स

- मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने 8 विकेटों के नुकसान पर बनाए 209 रन
- मैच में जीतने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 210 रनों की जरूरत
- विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी। वहीं, मैच में टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता है जिसके बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेटों के नुकसान पर 209 रन बनाए।
डीसी की स्क्वाड
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, मोहित शर्मा, दुशमंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मानवंत कुमार एल, विप्रज निगम, माधव तिवारी।
एलएसजी की स्क्वाड
अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आरएस हैंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ, आकाश दीप, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, एडेन मार्करम, अवेश खान, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, मयंक यादव, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी।
Live Updates
- 24 March 2025 7:50 PM IST
पांचवें ओवर में एलएसजी को लगा पहला झटका
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा। इस दौरान सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम 15 रन बनाकर विपराज निगम का शिकार हो गए। 5वें ओवर के अंत में टीम ने 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है। ओवर के अंत में टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन है।
- 24 March 2025 7:47 PM IST
4 ओवरों के बाद एलएसजी का स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 40 रन जोड़ लिए हैं। टीम को सलामी जोड़ी ने काफी अच्छी शुरुआत दिलाई है। इस वक्त क्रीज पर मौजूद मिचेल मार्श ने 26 तो दूसरी छोर पर खड़े एडेन मार्कराम ने 14 रन बनाए हैं।
- 24 March 2025 7:42 PM IST
तीसरे ओवर के बाद एलएसजी का स्कोर
मुकाबले की पहली पारी में तीन ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन तीन ओवरों में पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने बिना किसी नुकसान के 33 रन जोड़ लिए हैं।
- 24 March 2025 7:38 PM IST
दूसरे ओवर के बाद एलएसजी का स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में दो ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 2 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं।
- 24 March 2025 7:35 PM IST
पहले ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने दमदार छक्का जड़ा था।
- 24 March 2025 7:32 PM IST
मुकाबले की हुई शुरुआत
आईपीएल 2025 के चौथे मुकालबे की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम ने पारी की शुरुआत की है।
- 24 March 2025 7:14 PM IST
दोनों टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
लखनऊ सुपर जायंट्स
हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, आरएस हैंगरगेकर, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स
डोनोवन फरेरा, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, त्रिपुराना विजय, करुण नायर।
- 24 March 2025 7:09 PM IST
इस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स
एलएसजी की प्लेइंग इलेवन
ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, मिशेल मार्श, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह, निकोलस पूरन, शाहबाज अहमद, एडेन मार्करम, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
- 24 March 2025 7:08 PM IST
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे दिल्ली के दबंग
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
- 24 March 2025 7:02 PM IST
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Created On :   24 March 2025 6:48 PM IST