IPL 2025: क्या एक बार फिर खिताब अपने नाम करेगी MI? बन रहा साल 2017 में खेले गए सीजन वाला संयोग

- एक बार फिर खिताब अपने नाम करे सकती है MI
- बन रहा साल 2017 में खेले गए सीजन वाला संयोग
- साल 2017 में लगातार 6 मैचों में जीत के बाद MI ने अपने नाम की थी ट्रॉफी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल इतिहास की सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने बीते गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मौजूदा सीजन में अपनी छठी जीत हासिल की थी। अहमदाबाद के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए मैच में 100 रनों के बड़े अंतर से जीत के बाद टीम पॉइंट्स टेबल के पहले पायदान पर पहुंच गई है। इसी के साथ कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस छठी बार आईपीएल की इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने नाम कर सकती है।
दरअसल, आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस ने केवल तीन सीजन में लगातार 6 मैचों में जीत हासिल की है। पहली बार टीम ने ये कारनामा साल 2008 में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में किया था। वहीं, दूसरी बार उन्होंने साल 2017 में किया। वहीं, मौजूदा सीजन में तीसरी बार मुंबई इंडियंस ने ये ऐतिहासिक कारनामा किया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस फिर के बार चैंपियन बन सकती है।
दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट के इतिहास में जब भी लगातार 5 या उससे ज्यादा मैचों में जीती है तब-तब उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया है। हालांकि, साल 2008 में वह ऐसा करने में असफल रही थी। वहीं, 2017 में तो उन्होंने लगातार 6 मैच जीते थे और साथ में खिताब भी अपने नाम किया था।
अब इसी संयोग को देखते हुए कहा जा रहा है कि टीम इस बार भी खिताब अपने नाम कर सकती है। अगर मुंबई इंडियंस ऐसा करने में सफल रहती है तो वह छठी बार इस प्रतिष्ठीत टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करेगी और ऐसा करने वाली वह इतिहास की पहली टीम बन जाएगी।
बताते चलें, आईपीएल के इतिहास में केवल दो टीमों ने 5 बार ट्रॉफी जीती है। इनमें एक तो मुंबई इंडियंस है वहीं, दूसरी चेन्नई सुपर किंग्स है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब अपने नाम किया है। जबकि, चेन्नई सुपक किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीता है।
Created On :   2 May 2025 7:17 PM IST