क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में धमाल मचाएंगे एमएस धोनी, इस सुपरस्टार के साथ आयेंगे नजर

After cricket, now MS Dhoni will make a splash in films, will do a film with this superstar
क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में धमाल मचाएंगे एमएस धोनी, इस सुपरस्टार के साथ आयेंगे नजर
धोनी की नई पारी क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में धमाल मचाएंगे एमएस धोनी, इस सुपरस्टार के साथ आयेंगे नजर
हाईलाइट
  • धोनी ने कुछ समय पहले ही अपना प्रोडक्शन हाउस शुरु किया था

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अपने शानदार खेल से सबको अपना मुरीद बनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अब फिल्मों में एंट्री करने जा रहे हैं। दरअसल, धोनी एक साउथ फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं, इस फिल्म के हीरो साउथ सुपरस्टार थालापति विजय होंगे। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, धोनी फिल्म में मेहमान भूमिका में नजर आ सकते हैं।

साउथ में काफी लोकप्रिय हैं धोनी 

कहा जा रहा है कि फिल्म में काम करने के लिए धोनी ने खुद विजय को फोन किया था। विजय ने भी फिल्म करने के लिए हामी भर दी है। आईपीएल में धोनी चैन्नई सुपर किंग से लंबे समय से जुड़े हैं इसलिए उनकी लोकप्रियता साउथ में भी काफी ज्यादा हैं। यहां के फैंस धोनी को प्यार से ‘थाला’ बुलाते हैं, जिसका मतलब ‘लीडर’ होता है। ऐसे में अगर धोनी और विजय एक ही फिल्म में नजर आते हैं तो ये उनके फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं होगा।

फिल्म को लेकर विजय से कर चुके हैं मुलाकात

कुछ समय पहले धोनी और विजय की मुलाकात की तस्वीरें भी वायरल हुईं थी। तस्वीर में दोनों वैनिटी वैन में बैठकर बात करते हुए नजर आ रहे थे। कहा जा रहा है कि, दोनों उनकी आगामी फिल्म को लेकर ही मुलाकात की थी। मीडिया रिपोर्स्ि के मुताबिक धोनी ने खुद विजय की फिल्म में पैसे इन्वेस्ट करने की बात उनसे की थी। जिसे विजय ने स्वीकार कर लिया था।

इससे पहले भी कई प्रोजेक्टों में कर चुके हैं इन्वेस्ट

धोनी ने कुछ समय पहले ही अपना प्रोडक्शन हाउस शुरु किया था। जिसके अंतर्गत एक एनीमेशन सीरीज का निर्माण किया गया था। इसके अलावा धोनी अपनी बॉयोपिक एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के भी प्रोड्यूसर रह चुके हैं। वहीं बात करें धोनी के क्रिकेट जीवन की तो धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। हालांकि वह आईपीएल में चैन्नई सुपरकिंग से जुड़े रहे थे। माना जा रहा है कि साल 2023 का आईपीएल उनका आखिरी आईपीएल होगा।  
 

Created On :   22 Jun 2022 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story