INDIA vs AUSTRALIA : अनुष्का ने पति संग मनाया जश्न, कहा तुम पर बेहद गर्व है विराट

- अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पति और भारतीय टीम की प्रशंसा भी की है
- भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 साल बाद टेस्ट सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत
- विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बने
डिजिटल डेस्क, सिडनी। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 साल बाद टेस्ट सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत से विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेहद खुश हैं। अनुष्का का कहना है कि उन्हें अपने पति विराट पर बेहद गर्व है। विराट की कप्तानी में भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है। दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ रहा। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बने।
ऑस्ट्रेलिया में मिली इस पहली टेस्ट सीरीज जीत की खुशी में विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का भी शामिल हुईं। दोनों मैदान पर साथ घूमते और जश्न मनाते दिखाई दिए। इस जीत से खुश अनुष्का ने कहा कि उन्हें अपने पति विराट पर बेहद गर्व है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पति और भारतीय टीम की प्रशंसा भी की है।
Created On :   7 Jan 2019 4:21 PM IST