क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी उतरी राजनीति के मैदान में, थामा भाजपा का हाथ

Cricketer ravindra jadeja wife rivaba join bjp party in gujarat
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी उतरी राजनीति के मैदान में, थामा भाजपा का हाथ
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी उतरी राजनीति के मैदान में, थामा भाजपा का हाथ

डिजिटल डेस्क,जामनगर। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलना और नए सदस्यों का जुड़ना शुरू हो गया है। अब लोकसभा से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा राजनीति के मैदान में उतर गई है। रिवाबा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने जामनगर में गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फालडू और सांसद पूनम मदाम की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। 

 

वहीं पिछले साल रिवाबा करणी सेना की की महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त हुई थी। मई 2018 में रिवाबा जडेजा उस वक्त चर्चा में आई थी, जब एक पुलिस कॉन्सटेबल ने उन्हें जामनगर में थप्पड़ मार दिया था। जिसमें कहा गया था कि उनकी कार से कांस्टेबल की बाइक को टक्कर लग गई थी। रिवाबा से हुई मारपीट पर करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया था। रिवाबा मैकेनिकल इंजीनियरिंग है। साल 2016 में रवींद्र जडेजा और रिवाबा विवाहिक बंधन में बंधे। दोनों की एक पुत्री भी है। रिवाबा मूलरूप से जूनागढ़ के केशोद की रहने वाली हैं। 


 

Created On :   4 March 2019 4:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story