देखें स्टोक्स की मारपीट का वो वीडियो, जिसके बाद ECB ने लगाया 'बैन'  

Drunken Ben Stokes street brawl at Bristol ECB suspended him
देखें स्टोक्स की मारपीट का वो वीडियो, जिसके बाद ECB ने लगाया 'बैन'  
देखें स्टोक्स की मारपीट का वो वीडियो, जिसके बाद ECB ने लगाया 'बैन'  

डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लैंड के बेस्ट ऑलराउंडर में से एक बेन स्टोक्स का मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अगले आदेश तक के लिए स्टोक्स पर बैन लगा दिया है। स्टोक्स के अलावा एलेक्स हेल्स पर भी बैन लगा दिया गया है। ये दोनों खिलाड़ी अगले आदेश तक क्रिकेट भी नहीं खेल पाएंगे। अब इस मारपीट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इंग्लैंड की मीडिया ने बेन स्टोक्स के झगड़े का वीडियो जारी किया था, जिसमें स्टोक्स दो लोगों के साथ मारपीट करते दिख रहे थे। बता दें कि मारपीट और झगड़े का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्टोक्स गिरफ्तार भी किया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 

इंग्लैंड की लोकल मीडिया ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें एक शख्स दो लोगों के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में जो शख्स मुक्के मार रहा है, उसे बेन स्टोक्स बताया जा रहा है। झगड़े का ये वीडियो ब्रिस्टल के नाइट क्लब के बाहर का है। स्टोक्स के साथ एलेक्स हेल्स भी नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि ये बेन स्टोक्स ही है। कहा ये भी जा रहा है कि जिस वक्त स्टोक्स ने सड़क पर झगड़ा और मारपीट की, उस दौरान वो नशे में थे। ये पहली बार है जब किसी इंटरनेशनल क्रिकेटर के झगड़े का वीडियो सामने आया है।

 

इस वीडियो के सामने आने के बाद ECB ने बेन स्टोक्स के साथ-साथ एलेक्स हेल्स पर भी बैन लगा दिया है और कहा है कि इस दौरान दोनों खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए नहीं चुना जाएगा। ECB का ये भी कहना है कि अभी इस मामले की जांच पुलिस कर रही है और वो सभी सबूतों की पड़ताल करेगी। 

इससे पहले सोमवार को बेन स्टोक्स के गिरफ्तार होने के बाद वो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे में नहीं खेल पाए थे। ये घटना इंग्लैंड-वेस्टरइंडीज के तीसरे वनडे मैच के बाद की है, जिसमें इंग्लैंड जीता था। तीसरे वनडे में स्टोक्स ने 73 रनों की पारी भी खेली थी। 

बताया जा रहा है कि इस मारपीट के बाद स्टोक्स के हाथ में भी फ्रैक्चर आ गया है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें नवंबर महीने से होने वाली एशेज सीरीज की टीम में शामिल किया गया है और उन्हें वाइस कैप्टन बनाया गया है।     

Created On :   30 Sep 2017 3:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story