मुंबई इंडियंस बनी वूमेन प्रीमियम लीग की चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया

Mumbai Indians became champions of Womens Premium League, beat Delhi Capitals by 7 wickets
मुंबई इंडियंस बनी वूमेन प्रीमियम लीग की चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया
वूमेन प्रीमियर लीग फाइनल मुंबई इंडियंस बनी वूमेन प्रीमियम लीग की चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया
हाईलाइट
  • दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 131 रन बनाए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। ब्रेबोर्न स्टेडियम के खेले गए इस महामुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 

वहीं मैच की शुरूआत में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने पावरप्ले में ही 3 महत्वपूर्ण विकेट आउट हो गए थे। पारी के दूसरे ओवर में ही टीम ने शेफाली वर्मा और केप्सी के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पांचवे ओवर में जेमिमा रोड्रिग्ज आउट होकर पवेलियन रवाना हो गईं। यहां तक की टीम के 6 प्लेयर दहाई तक के आंकड़े को तक नहीं छू पाईं। केवल टीम की कप्तान मेग लेनिंग ही मुंबई की बॉलिंग का सामना कर पाई। उन्होंने 29 गेंदों पर 35 रन बनाए। एक समय 79 रनों पर 9 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी दिल्ली टीम को राधा यादव और शिखा पांडे ने नौंवे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर 131 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दोनों ने 27-27 रनों की पारी खेली। वहीं मुंबई की ओर से इजाबेल वॉन्ग और हेली मैथ्यूज ने 3-3 विकेट लिए। अमीलिया केर को 2 विकेट मिले जबकि दिल्ली कैपीटल्स की एक बैटर रन आउट हुईं।

132 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में ही टीम ने यस्तिका भाटिया का विकेट गंवा दिया। इसके बाद चौथे ओवर में हेली मैथ्यूज के रूप में दूसरा झटका लगा। इस तरह टीम ने पॉवरप्ले में 27 रन बनाकर अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत और ब्रंट ने 72 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। टीम की तीसरा झटका कप्तान हरमनप्रीत के रूप में लगा। 39 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रही हरमन रन आउट हो गईं। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन ब्रंट ने बनाए। उन्होंने नाबाद 60 रन की लाजवाब पारी खेलकर मुंबई को जिताने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं दिल्ली की तरफ से जोनाशीन और राधा यादव ने 1-1 विकेट लिय़ा। 

 

Created On :   26 March 2023 5:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story