मुंबई इंडियंस ने शीर्ष समाजसेवियों में चुनी गईं नीता अंबानी को दी बधाई

Mumbai Indians congratulated Nita Ambani on top social workers
मुंबई इंडियंस ने शीर्ष समाजसेवियों में चुनी गईं नीता अंबानी को दी बधाई
मुंबई इंडियंस ने शीर्ष समाजसेवियों में चुनी गईं नीता अंबानी को दी बधाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान सराहनीय कार्य करने पर विश्व में टॉप 20 में समाजसेवियों में शामिल की गईं अपनी मालकिन नीता अंबानी व रिलायंस फाउंडेशन को बधाई दी है।

मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर कहा, प्रसिद्ध मैगजीन टाउन एंड कंट्री द्वारा कोरोनावायरस महामारी के दौर में सराहनीय कार्य करने और लोगों का जीवन बचाने वाले शीर्ष 20 समाजसेवियों की सूची में शामिल श्रीमती नीता अंबानी एकमात्र भारतीय हैं।

मैगजीन ने अपने समर के स्पेशल इशू में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के कार्यों को रेखांकित करते हुए लिखा है कि कोरोनावायरस की महामारी में विपरीत परिस्थितियों के बीच रिलायंस फाउंडेशन लोगों का जीवन बचाने के साथ ही गरीबों को खाना खिलाने और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए सरहानीय कार्य कर रहा है।

नीता अंबानी के अलावा इस सूची में टिम कुक, ओपरा विनफ्रे, लॉरेन पॉवेल जॉब्स, माइकल ब्लूमबर्ग, लियोनाडरे डी कैप्रियो जैसे अपने क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं। अमेरिकी लाइफस्टाइल मैगजीन टाउन एंड कंट्री 1846 से लगातार प्रकाशित हो रही है।

 

Created On :   21 Jun 2020 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story