सहवाग ने मजाकिया अंदाज में सामाजिक दूरी बनाने को कहा

By - Bhaskar Hindi |25 March 2020 9:50 AM IST
सहवाग ने मजाकिया अंदाज में सामाजिक दूरी बनाने को कहा
हाईलाइट
- सहवाग ने मजाकिया अंदाज में सामाजिक दूरी बनाने को कहा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कोरोनावायरस के दौरान मजाकिया अंदाज में लोगों से सामाजिक दूरी बनाने को कहा है। सहवाग ने लोगों को सामाजिक दूरी बनाने का संदेश देने के लिए ट्रक के पीछे लिखे कीप डिस्टेंस ओके शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ट्रक का पालन कीजिए। कोविड-19।
सहवाग ने इससे पहले जनता कर्फ्यू के दौरान एक वीडियो शेयर किया था, जिसकी काफी तारीफ हुई। जनता कर्फ्यू के दिन सहवाग ने अपने ट्विटर से एक प्रेरित करने वाला वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कूड़ा बीनने वाला एक शख्स सड़क पर खड़ा होकर ताली बजा रहा था। सहवाग ने लिखा था, वॉव ! निशब्द.. हमारी एकता हमें इस मुश्किल समय से आसानी से गुजरने में मदद कर सकती है और कोविड-19 बहुत जल्द दूर होगा।
Created On :   24 March 2020 7:30 PM IST
Next Story