Ranji Trophy 2025: टूटा युवराज का रिकॉर्ड!, मेघालय के युवा बल्लेबाज ने ठोकी 11 गेंदों पर फिफ्टी, 8 गेंद पर जड़े 8 छक्के

डिजिटल डेस्क, सूरत। युवराज सिंह ने वैसे तो क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा उनके 6 गेंद पर 6 छक्के और सबसे तेज (12 गेंद) फिफ्टी के लिए याद किया जाता है। लेकिन, अब एक नया रिकॉर्ड बना है, जिसमें केवल 6 गेंद पर 6 छक्के नहीं लगे बल्कि ओवर समेत आठ गेंदों पर लगातार आठ छक्के मारे गए हैं।
हम बात कर रहे हैं रणजी ट्रॉफी 2025 के अंतर्गत सूरत में खेले जा रहे मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के मैच की। जिसमें रविवार को मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी कीर्तिमान रच दिया। 25 साल के आकाश ने 14 गेंद पर 50 रन की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने 11 गेंद पर अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके साथ ही आकाश ने इंग्लैंड के वेन नाइट के 12 बॉल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
यह भी पढ़े -वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
वेन नाइट ने साल 2012 में 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। तीसरा नंबर श्रीलंका के क्लाइव इनमैन का है, जिन्होंने 13 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। इसके साथ ही आकाश फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार 6 बॉल पर 6 सिक्स लगाने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं। सबसे पहले गैरी सोबर्स ने साल 1968 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में सबसे पहले यह कारनाम किया था। इसके बाद साल 1984-85 में रवि शास्त्री ने ऐसा किया था। उन्होंने मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए बड़ोदरा टीम के खिलाफ यह कारनामा किया था। बड़ोदरा के गेंदबाज तिलक वर्मा के एक ओवर में शास्त्री ने 6 छक्के लगाए थे।
बता दें कि भारत को दो बार वर्ल्डचैंपियन बनाने वाले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के जड़े थे। इसी मैच में उन्होंने 12 गेंद पर फिफ्टी ठोकी थी।
Created On :   9 Nov 2025 6:35 PM IST














