48 के हुए शेन वॉर्न, बॉलिंग के साथ-साथ रंगीन मिजाजी के लिए भी हैं मशहूर

Shane Warne celebrates his 48th birthday today know interesting facts about him
48 के हुए शेन वॉर्न, बॉलिंग के साथ-साथ रंगीन मिजाजी के लिए भी हैं मशहूर
48 के हुए शेन वॉर्न, बॉलिंग के साथ-साथ रंगीन मिजाजी के लिए भी हैं मशहूर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और लेग स्पिनर शेन वॉर्न आज 48 साल के हो गए हैं। शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को विक्टोरिया में हुआ था। 1992 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले शेन वॉर्न ने 15 सालों तक क्रिकेट की दुनिया पर राज किया और दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक बने। शेन वॉर्न ने क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना हर किसी की बात नहीं है। इन सबके अलावा वॉर्न को "बेड बॉय" के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वॉर्न के रिलेशन पॉर्न स्टार्स से लेकर एक्ट्रेसेस और मॉडल्स से रहे हैं। हाल ही में शेन वॉर्न मॉडल एमिली सीयर्स को किस करते हुए स्पॉट हुए थे और उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थी। वॉर्न के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ interesting facts...

फुटबॉल खेलने का था शौक:

शेन वॉर्न हमेशा से एक खिलाड़ी रहे हैं। वो क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल खेलने के भी शौकिन हैं। वॉर्न ने सेंट किल्डा फुटबॉल क्लब की अंडर-19 टीम की तरफ से 5 मैच भी खेले हैं। हालांकि, 1988 के बाद वॉर्न ने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाया और 1990 में वो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने लगे। इसके बाद 1992 में वॉर्न ने अपने करियर की शुरुआत भारत के खिलाफ की थी। 

रवि शास्त्री को बनाया पहला शिकार: 

शेन वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 1992 में भारत के खिलाफ ही की थी। उस मैच में वॉर्न ने इस समय के टीम इंडिया के कोच और उस समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार रवि शास्त्री को आउट किया था। रवि शास्त्री वॉर्न की लेग स्पिन के पहले शिकार थे। इसके बाद 1993 में वॉर्न ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की।

1001 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी: 

शेन वॉर्न के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 1001 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में 708 और वनडे करियर में 293 विकेट हासिल किए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1427 विकेट लिए हैं। मुरलीधरन के नाम टेस्ट में 800, वनडे में 534 और T-20 में 13 विकेट हैं। 

3 देशों के खिलाफ लिए 100 से ज्यादा विकेट:

शेन वॉर्न जिस समय टीम खेला करते थे, उस समय अच्छे-अच्छे बल्लेबाज उनके नाम से कांप जाते थे। वॉर्न दुनिया के एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 3 देशों के खिलाफ 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। वॉर्न ने सबसे ज्यादा इंग्लैंड के खिलाफ 195, न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 और साउथ अफ्रिका के खिलाफ 130 विकेट चटकाए हैं। 

90 डिग्री तक घुमा दी बॉल:

शेन वॉर्न 1993 में एशेज सीरीज में खेल रहे थे। उस दौरान उन्होंने एक ऐसी बॉल की, जिसे "बॉल ऑफ द सेंचुरी" कहा गया। इस सीरीज में बॉलिंग करते हुए वॉर्न ने अपनी लेग स्पिन से माइक गेटिंग को बोल्ड कर दिया। उनकी ये बॉल 90 डिग्री तक घुम गई थी और बैट्समैन तो क्या दर्शकों को भी समझ नहीं आया था कि ये कैसे हो गया। ये बॉल इस तरह से घुमकर अंदर आई थी कि किसी भी खिलाड़ी के लिए उससे बच पाना लगभग नामुमकीन ही था। 

बड़े रंगीन किस्म के रहे हैं वॉर्न:

शेन वॉर्न जितना अपनी बॉलिंग को लेकर चर्चा में रहते थे, उससे ज्यादा वो अपनी रंगमिजाजी से सुर्खियां बटोरते थे। इतना ही नहीं कई बार शेन वॉर्न के कई लड़कियों से सेक्शुअल रिलेशन भी थे। वॉर्न उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए जब 2000 में एक ब्रिटिश नर्स डोना राइट ने उनपर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। डोना राइट का कहना था कि वॉर्न उनपर रिलेशन बनाने का प्रेशर डाल रहे हैं। इतना ही नहीं 2003 में भी एक एंजेला नाम की मॉडल ने वॉर्न पर अश्लील बातें और मैसेज करने का आरोप लगाया। इतनी हरकतों के बाद भी वॉर्न नहीं सुधरे और कई मॉडल्, पॉर्न स्टार्स और एक्ट्रेसेस के साथ भी उनके रिलेशन रहे हैं। हाल ही में 2015 में एक 43 साल की महीला ने वॉर्न के साथ सेक्स रिलेशन होने का खुलासा किया था। 

शारजाह में पिटाई के बाद सपने में आने लगे थे सचिन:

शेन वॉर्न ने अपनी बॉलों से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान कर रखा था, लेकिन भारत के सचिन तेंदुलकर ने उनकी ऐसी पिटाई की थी कि वॉर्न के सपने में भी सचिन आने लगे थे। दरअसल, 1998 में शारजाह स्टेडियम भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा था। इस मैच में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न की गेंद पर जमकर पिटाई की थी, जिसके बाद सचिन वॉर्न के सपने में आने लगे थे। वॉर्न ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात को माना था। उन्होंने कहा था कि सचिन उनके सपने में भी छक्के लगा रहे हैं। 

Created On :   13 Sep 2017 8:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story