- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- South Africa avoided Tricolour faux pas in Cape Town
दैनिक भास्कर हिंदी: केपटाउन स्टेडियम में 2 घंटे तक उल्टा फहरा 'तिरंगा', कल होना है पहला मैच

डिजिटल डेस्क, केपटाउन। इंडियन क्रिकेट टीम फिलहाल साउथ अफ्रीका टूर पर है। इस टूर में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों देशों के बीच 5 जनवरी से केपटाउन में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। मैच से ठीक एक दिन पहले केपटाउन स्टेडियम में उल्टा 'तिरंगा' फहराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे तक तिरंगा उल्टा ही फहराता रहा और बाद में नजर जाने पर इस गलती को सुधारा गया।
ध्यान जाने पर सुधारी गलती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले स्टेडियम में तैयारी की गई थी। इसलिए यहां पर साउथ अफ्रीका और इंडिया दोनों देशों के नेशनल फ्लेग लगाए गए। इसमें साउथ अफ्रीका ने भारत के 'तिरंगे' को उल्टा लगा दिया। बताया जा रहा है कि केपटाउन स्टेडियम में करीब 2 घंटे तक उल्टा तिरंगा ही फहराता रहा। कहा जा रहा है कि इस गलती पर वहां मौजूद कुछ जर्नलिस्ट की नजर पड़ी तो उन्होंने इंडियन टीम के मैनेजमेंट को बताया। उसके बाद साउथ अफ्रीकी मैनेजमेंट को कहकर तिरंगे को सीधा लगाया गया।
साउथ अफ्रीकी मैनेजमेंट को नहीं थी जानकारी
बताया जा रहा है कि स्टेडियम में मौजूद साउथ अफ्रीकी मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी नहीं थी, कि तिरंगे को किस तरह से लगाया जाता है। इस कारण उन्होंने इसे उल्टा ही लगा दिया। हालांकि बाद में इसे ठीक कर दिया गया। दरअसल, मैच से पहले स्टेडियम में दोनों टीमों के नेशनल फ्लेग और होस्ट टीम के क्रिकेट बोर्ड का फ्लेग लगाया जाता है।
क्या है पूरा शेड्यूल?
टीम इंडिया 56 दिनों के टूर के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है और यहां टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के साथ 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 5 जनवरी से, वनडे सीरीज 1 फरवरी से और टी-20 सीरीज 18 फरवरी से शुरू होगी।
टेस्ट सीरीज :
1. पहला टेस्ट : 5-9 जनवरी 2018 : केपटाउन
2. दूसरा टेस्ट : 13-17 जनवरी 2018 : सेंचुरियन
3. तीसरा टेस्ट : 24 से 28 जनवरी 2018 : जोहान्सबर्ग
वनडे सीरीज :
1. पहला वनडे : 1 फरवरी 2018 : डरबन
2. दूसरा वनडे : 4 फरवरी 2018 : सेंचुरियन
3. तीसरा वनडे : 7 फरवरी 2018 : केपटाउन
4. चौथा वनडे : 10 फरवरी 2018 : जोहान्सबर्ग
5. पांचवा वनडे : 13 फरवरी 2018 : पोर्ट एलिजाबेथ
6. छठवां वनडे : 16 फरवरी 2018 : सेंचुरियन
टी-20 सीरीज :
1. पहला टी-20 : 18 फरवरी 2018 : जोहान्सबर्ग
2. दूसरा टी-20 : 21 फरवरी 2018 : सेंचुरियन
3. तीसरा टी-20 : 24 फरवरी 2018 : केपटाउन
टीम इंडिया : विराट कोहली (कैप्टन), मुरली विजय, केएल राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: INDvsSA: वो बात कर रहे हैं गांधी-मंडेला की, और हमें चाहिए 25 सालों का हिसाब
दैनिक भास्कर हिंदी: साउथ अफ्रीका में खराब रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, 25 सालों में से सिर्फ 2 टेस्ट ही जीते
दैनिक भास्कर हिंदी: VIDEO में देखिए विराट के बल्ले की धार, शादी के बाद अफ्रीका को 'ललकार'
दैनिक भास्कर हिंदी: अफ्रीका को हराकर साल 2018 की शुरुआत करेगा भारत! पढ़िए कब और कहां होंगे मुकाबले