वीडियो वायरल : मैदान पर शिखर धवन तो कमेंट्री बॉक्स में हरभजन ने किया भांगड़ा

वीडियो वायरल : मैदान पर शिखर धवन तो कमेंट्री बॉक्स में हरभजन ने किया भांगड़ा
हाईलाइट
  • भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां और आखिरी टेस्ट लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।
  • भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
  • मैदान पर किए शिखर के 'भांगड़ा स्टेप्स' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
  • हरभजन सिंह ने कमेंट्री बॉक्स में बैठे-बैठे ही भांगड़ा के स्टेप्स किए।
  • हरभजन सिंह भी शिखर का भांगड़ा देख खुद को नहीं रोक पाए।

डिजिटल डेस्क, ओवल । भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें और आखिरी टेस्ट लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आखिरी टेस्ट मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल फैन्स के शिखर धवन ने मैदान पर अपने "भांगड़ा स्टेप्स" से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। फैन्स ने शिखर धवन के डांस के इस वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। मैदान पर किए शिखर के "भांगड़ा स्टेप्स" सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

Created On :   8 Sept 2018 2:09 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story