रिंकू सिंह की शर्टलेस फोटोज पर शुभमन गिल की बहन शहनील का रिएक्शन हुआ वायरल, अफेयर के होने लगे चर्चे

रिंकू सिंह की शर्टलेस फोटोज पर शुभमन गिल की बहन शहनील का रिएक्शन हुआ वायरल, अफेयर के होने लगे चर्चे
  • रिंकू सिह ने शेयर की मालदीव की फोटोज
  • शुभमन की बहन शहनील गिल ने लिखा- ओ हीरो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग और कोलकाता नाइट राइडर्स के नए फिनिशर रिंकू सिंह आईपीएल खत्म होने के बाद मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान रिंकू ने शर्टलेस फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

रिंकू की ओर से शेयर की गई इन फोटोज में उनके सिक्स पैक एब्स दिख रहे हैं। उनकी इन फोटो को लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले हैं। लेकिन इस बीच युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल की बहन का एक कमेंट खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, रिंकू सिंह की इन फोटोज पर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने कमेंट किया- ओ हीरो। फिर क्या था इसे देखने के बाद यूजर्स ने उनके कंमेट पर अलग-अलग रिएक्शन देने शुरु कर दिए।

शहनील गिल के इस कमेंट पर कई यूजर्स रिएक्शन देते हुए उनके और रिंकू के बीच अफेयर होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि शहनील के इस कमेंट पर रिंकू का कोई जवाब नहीं आया है।

कोलकाता के लिए इस पूरे आईपीएल सीजन में रिंकू सिंह सबसे बड़े एसेट साबित हुए। रिंकू ने इस सीजन में खेले 14 मैचों में 59.25 की औसत और 149.53 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी निकले।

बता दें कि, शहनील गिल इस पूरे सीजन अपने भाई शुभमन और उनकी टीम गुजरात को चीयर करने के लिए मैदान में मौजूद रहीं। वहीं रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही एक अविश्वनीय फिनिश करते हुए अंतिम पांच गेंदों में पांच छक्के लगातार कोलकाता को जीत दिलाई थी।


Created On :   6 Jun 2023 8:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story