हत्या या आत्महत्या!: बठिंडा के आदेश मेडिकल युनिवर्सिटी की पार्किंग में मिली संदिग्ध कार में महिला के शव से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बठिंडा के आदेश मेडिकल युनिवर्सिटी की पार्किंग में मिली संदिग्ध कार में महिला के शव से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
  • कार में जिस महिला का शव मिला है उसके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो अपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करके डालती थी
  • विवादित पोस्ट और वीडियो के कारण कई लोगों से थे मतभेद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। बठिंडा के आदेश मेडिकल युनिवर्सिटी की पार्किंग में 4 लाख फॉलोअर वाली महिला का शव मिला है। विवि के पार्किंग में असंदिग्ध कार में महिला के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला की पहचान लुधियाना के रहने वाली कंचन उर्फ कमल कौर के रूप में की है। बताया जा रहा है कि कमल हमेशा सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों से घिरी रहती थी। मामले की गंभीरता को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है , मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

कार में मिला कंचन का शव

जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के कैंपस पार्किंग में काफी समय से एक संदिग्ध कार खड़ी थी, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब कार का दरवाजा खोला तो उसमें महिला का शव मिला। इसके बाद बठिंडा पुलिस ने बताया कि कार में जिस महिला की लाश मिली है। वह लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन उर्फ कमल की है। कार मृतक के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले। जिससे ये साफ नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

पोस्ट और वीडियों में विवादित शब्दों का इस्तेमाल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंचन हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चित रही है। उनके पोस्ट और वीडियो में वह विवादित शब्दों का उपयोग करती थी। इस वजह से महिला अक्सर विवादों में घिरी रहती थी। विवादित पोस्ट और वीडियो के कारण उनके कई लोगों से मतभेद भी हुए थे। फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच में रंजिश या साइबर विवाद की घटना को शामिल किया है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की वजह साफ हो पाएंगी।

पुलिस अधिकारी ने दी अहम जानकारी

बठिंडा पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह के मुताबिक बीती रात को आदेश अस्पताल की पार्किंग में एक महिला की लाश मिली। उसकी पहचान लुधियाना निवासी कमल कौर के तौर पर हुई है। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। वह हमेशा सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो अपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करके डालती थी। उन्होंने आगे बताया कि कमल कौर का असली नाम कंचन तिवारी है। इस मामले में हमारी टीम कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Created On :   12 Jun 2025 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story