बिहार विधासनसभा चुनाव 2025: सुभासपा चीफ ने तेजस्वी के सीएम बनने का किया दावा, कहा- जब-जब रिकॉर्ड-तोड़ हुआ मतदान राजद की बनी सरकार

डिजटल डेस्क, पटना। बिहार में सरकार बनाने को लेकर दावों का दौर जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री एनडीए में शामिल सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा कर दिया है। आज उन्होंने कहा इस बार बिहार से एनडीए बाहर होने जा रही है। इसके बाद उन्होंने कहा यहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सरकार बनने जा रही है। बिहार का मुख्यमंत्री लालू यादव का बेटा तेजस्वी यादव बनेगा। इसका कारण भी बताया। उन्होंने कहा बिहार में जब भी ज्यादा वोटिंग होती है तो राजद की सरकार बनती है। यहां बदलाव होने वाला है क्योंकि 60 प्रतिशत के ऊपर वोटिंग हुई है।
राजभर ने सरकार बनने को लेकर क्या कहा?
ओमप्रकाश राजभर ने कहा बिहार में जब भी ज्यादा वोटिंग हुई है आरजेडी की सरकार बनी है। मैंने गूगल पर भी देखा है। कहा कि वहां बहुत घालमेल है। AIMIM चीफ ओवैसी भी राजद के खिलाफ लड़ रहे हैं। वहीं जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर भी सभी के खिलाफ लड़ रहे हैं। लेकिन जनता ने क्या मन बनाया है इसका कोई अंदाजा नहीं लगा पा रहा है। दूर-दूर तक जनता का मिजाज कोई भांप नहीं पा रहा है। बिहार की जनता चुपचाप है और केवल नेता बोल रहे हैं।
इस बार रिकॉर्ड-तोड़ हुआ मतदान
आपको बता दें, इस बार बिहार में दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण का मतदान हो चुका है वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। पहले चरण में 65% मतदान हुआ है। जिसमें महिलाओं ने 69.04% वोट डाले। वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशत 61.56 रहा। बिहार में इतना मतदान पहले कभी नहीं हुआ था। चाहे वह विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हो। ज्यादा मतदान होना सत्ता के खिलाफ माना जा रहा है।
जब-जब रिकॉर्ड-तोड़ वोटिंग हुई किसकी सरकार बनी?
राजभर के दावे की बात करें तो वोटिंग में बढ़ोतरी पर राजद की सरकार बन रही है। सन् 1990 में लालू यादव जब पहली बार सत्ता में आए थे तब 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसके बाद 1995 में भी 61.79 प्रतिशत वोटिंग हुई फिर उनकी सरकार बनी। 2000 में यह प्रतिशत और बढ़कर 62.57 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस बार लालू की सत्ता में वापसी हो सकती है। हालंकि इस बार पहले चरण की ही वोटिंग हुई है। 11 नवंबर को मतदान होने के बाद ही वोटिंग की असली तस्वीर सामने आएगी।
Created On :   10 Nov 2025 7:40 PM IST












