राजनीति: कांग्रेस ने पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
  • भाजपा एक के बाद एक घोषित कर रहे अपने प्रत्याशियों के नाम
  • चंद्रकांत हंडोरे का दलित राजनीति में रहा है वर्चस्व
  • कांग्रेस के सामने लगातार बढ़ रही मुश्किलें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव से पहले ही महाराष्ट्र में एक महीने के दौरान लगातार तीन बड़े झटके मिलने के बीच कांग्रेस ने बुधवार को महाराष्ट्र से अपने राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने मुंबई से पार्टी के कद्दावर दलित नेता चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। हंडोरे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे हैं। वे इस समय महाराष्ट्र कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

कांग्रेस ने जून 2022 में विधान परिषद चुनाव के लिए भी हंडोरे को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन क्रॉस वोटिंग के कारण हंडोरे को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी ने अब हंडोरे को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। चूंकि पार्टी के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण भाजपा का दामन छोड़ चुके है और कांग्रेस के और कुछ विधायक पार्टी को अलविदा कहने की खबरें आ रही है। इसलिए अगर भाजपा ने राज्यसभा के लिए चौथा उम्मीदवार भी उतारा तो कांग्रेस के सामने इस बार भी मुश्किल खड़ी हो सकती है।

बता दें कि महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए छह उम्मीदवारों का चयन होना है और भाजपा सहित उसके घटक दलों को मिलाकर पांच उम्मीदवारों को चुना जाना तय माना जा रहा है। इस बीच कांग्रेस ने महाराष्ट्र से पार्टी के दलित चेहरे चंद्रकांत हंडोरे को उम्मीदवार बना कर दलितों के प्रति अपनी भावना प्रदर्शित करने की कोशिश की है।

Created On :   14 Feb 2024 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story