- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बिलासपुर बस हादसे पर राज्य के मुख्य...
हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर बस हादसे पर राज्य के मुख्य सचिव ने कहा बहुत ही दुखद दुर्घटना, मलबे में दबने से16 लोगों की मौत 2 का इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। हिमाचल प्रदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने बिलासपुर बस हादसे पर बताया, "बिलासपुर में कल एक बहुत ही दुखद दुर्घटना हुई। वर्तमान स्थिति यह है कि 16 लोगों की मृत्यु हो गई है और 2 लोगों का इलाज चल रहा है, सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं। बचाव कार्य जारी है। PWD, NDRF, स्थानीय प्रशासन सभी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
इससे पहले बिलासपुर ADC ओमकांत ठाकुर ने बिलासपुर बस हादसे पर कहा, "कल शाम 6:50 बजे जब हमें सूचना मिली तो हमने पूरी टीम वहां भेजी और रात को जानकारी मिली कि बस में 18 लोग थे, 17 लोग निकाले गए जिसमें अस्पताल ले जाने पर 15 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और 2 बच्चों को एम्स रेफर किया गया, वे अब सुरक्षित हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है
NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट करम सिंह ने बिलासपुर बस दुर्घटना पर कहा, घटना शाम 6:50 बजे हुई। हमें बताया गया कि 18 लोग यात्रा कर रहे थे। हमारी टीम तुरंत अपने उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची, अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं, दो जीवित लोगों के निकाले जाने की संभावना है।एक और व्यक्ति लापता है और उसकी भी तलाश की जा रही है।
झंडूता उपमंडल के बालुरघाट क्षेत्र में कल शाम भूस्खलन में फंसी निजी बस का मलबा, जिसके कारण 15 यात्रियों की मौत हुई।
Created On :   8 Oct 2025 11:24 AM IST