Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश में फिर बाढ़ जैसे हालात, अब तक 80 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, यातायात प्रभावित

- हिमाचल में भारी बारिश
- फिर बने बाढ़ जैसे हालात
- अब तक कई लोग लापता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में पहले से ही हालात कुछ ठीक नहीं है जो एक बार फिर बाढ़ आने की संभावना बन गई है। राज्य में सोमवार रात भीषण बारिश हुई जिसने लोगों को परेशान कर के रख दिया है। निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक, मंडी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मंडी के गोहर मेंं 85 मिलीमीटर बार्श हुई है।
कहां कितनी बारिश?
सराहन में 84 मिमी
कांगड़ा के बैजनाथ में 60 मिमी
नाहन में 54 मिमी
पांवटा साहिब में 48 मिमी
नैनादेवी जी में 46 मिमी
कसौली में 37 मिमी
जोगिंदरनगर में 28 मिमी
80 की मौत
बीते कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बादल फटने से कई इलाकों बाढ़ आई जिससे काफी नुकसान हुआ। जानकारी के मुताबिक, अब तक 80 लोगों की मौत हो गई है। 100 से भी ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, 30 से ज्यादा लापता बताए जा रहे हैं।
यातायात प्रभावित
राज्य में 227 सड़कें बंद हैं। 163 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं। 174 पेयजल योजनाओं पर असर पड़ा है। मंडी सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 153 सड़कें, 140 ट्रांसफार्मर और 158 जल योजनाएं पर असर पड़ा है।
राज्य को कितना नुकसान?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने हाल ही में बताया था कि राज्य में अभी तक 500 करोड़ रुपये के नुकसान का होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 3 जुलाई तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
Created On :   8 July 2025 4:27 PM IST