मौसम अपडेट: उत्तराखंड पर एक बार फिर मंडरा रहा खतरा! बारिश का रेड अलर्ट जारी, दिल्ली-हिमाचल में भी लोग बारिश से परेशान

उत्तराखंड पर एक बार फिर मंडरा रहा खतरा! बारिश का रेड अलर्ट जारी, दिल्ली-हिमाचल में भी लोग बारिश से परेशान
  • देशभर में बारिश का दौर जारी
  • उत्तराखंड में प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • दिल्ली में 18 अगस्त तक बरसेंगे बादल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे मानसून के अलविदा कहने का समय करीब आ रहा है वैसे-वैसे इसके तेवर बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। हाल ही में बाढ़ के चलते मची तबाही से उत्तराखंड के लोग उभर नहीं पाए हैं कि प्रशानस ने फिर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे दी है। बुधवार (13 अगस्त) को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बाद करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां आज से लेकर 18 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़े -संसदीय सौध भवन में संयुक्त संसदीय समिति की बैठक , बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने कहा राजनीतिक वैज्ञानिक राजनीतिक निहितार्थों पर करेंग बातचीत

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगभग 8 जिलों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश मैदानी के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी हो सकती है। प्रशासन एकदम एक्टिव मोड में है। जिन इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है वहां के लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। सभी को किसी सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

दिल्ली में लगातार बारिश की संभावना

देश की राजधानी दिल्ली में बादल के लगातार 6 दिनों तक बरसने की संभावना जताई जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में आज से लेकर 18 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में दिल्ली वालों के लिए यह सलाह है कि अपने साथ छाता या रेनकोट जरूर रखें। प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -दिल्ली वालों को नहीं मिलेगी बारिश से राहत, आज भी अलर्ट जारी, बिहार-उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ गिरेगा पानी, जानें देश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंड अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आने वाले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर का नाम शामिल है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में कुछ सड़कें बंद हैं।

यह भी पढ़े -MP में मानसून एक बार फिर एक्टिव, दिल्ली में बारिश का अलर्ट, UP में खिलेगी धूप या आज भी लोग रहेंगे बारिश से परेशान? जानें

Created On :   13 Aug 2025 11:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story