Himachal Cloud Burst: अब तक 16 की मौत, दर्जनों लापता, सैकड़ों सड़कें बंद, हिमाचल प्रदेश में टूटा कुदरत का कहर, देखें अपडेट

अब तक 16 की मौत, दर्जनों लापता, सैकड़ों सड़कें बंद, हिमाचल प्रदेश में टूटा कुदरत का कहर, देखें अपडेट
  • हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी
  • याताया बुरी तरह प्रभावित
  • रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई बाढ़ राज्य में नुकसान की वजह बनी हुई है। शिमला में ढली-कैथलीघाट फोरलेन का 90 फीट लंबा डंगा लिंडीधार में गिर गया। जिससे कई घरों को खतरा है। अब तक 16 से 18 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लापता हैं। यातायात पर भी काफी असर देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 250 से अधिक सड़कें बंद हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े?

सबसे ज्यादा प्रभावित मंडी हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यहां 148 घर, 104 पशु शालाएं और14 ब्रिज तबाह हो गए हैं। वहीं, 31 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। राज्य में 1000 से भी ज्यादा ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। 683 पेयजल योजनाएं ठप होने से कई इलाकों में बिजली-पानी ने लोगों को परेशान कर रखा है। जानकारी के अनुसार अब तक 350 से भी ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसके अलावा कुल्लू की बंजार घाटी में फंसे लगभग 250 सैलानियों को भी सुरिक्षत निकाला गया है।

500 करोड़ का नुकसान

मालूम हो कि, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में भीषण बारिश का सिलसिला जारी है। सबसे ज्यादा बारिश मंडी में हुई है। इस वक्त भी बचाव अभियान और तलाशी अभियान जारी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी दी कि प्रदेश में अभी तक 500 करोड़ रुपये के नुकसान का होने की आशंका है।

Created On :   4 July 2025 10:12 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story