मानसून का कहर: हिमाचल में मंगलवार को बारिश ने मचाई तबाही, 500 करोड़ से अधिक का नुकसान, जबकि 69 लोगों की गई जान

हिमाचल में मंगलवार को बारिश ने मचाई तबाही, 500 करोड़ से अधिक का नुकसान, जबकि 69 लोगों की गई जान
  • हिमाचल में मंगलवार को बारिश ने मचाई तबाही
  • राज्य में 500 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, शिमला। भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच हिमाचल में 20 जून से हालात बेहद की गंभीर हैं। राज्य में अति भारी बारिश के कारण कई लोगों को काफी नुकसान हुआ है, जबकि कुछ लोगों के मारे जाने की जानकारी भी मिली हैं। रेक्स्यू टीमें प्रभावित इलाकों में मौजूद है और लापता लोगों की लगातार तलाशी में जूटी हुई हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि 20 जून के बाद से राज्य में अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 लापता हो गए हैं। बीते मंगवार को प्रदेश के मंडी में अलग-अलग दस स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं हुई, इस मामले में अभी तक 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 29 लोग लापता हो गए है।

आपदा में इतने घर हुए तबाह

इस आपदा में अभी तक 150 से अधिक घर, 104 मवेशी शेड, 31 वाहन, 14 पुल और कई सड़कें तबाह हो गई है। राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र (एसईओसी) के मुताबिक, आपदाओं के कारण कुल 162 मवेशी मारे गए है। वहीं, मंडी में 316 लोगों से बढ़कर 370 को बचाया जा चुका है और पांच शिविर बनाए गए हैं। बाढ़ आने के कारण मनाली-केलांग रास्ते बंद हो गए है, जिससे यातायात मार्ग परिवर्तित किए गए है। आधिकारियों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रास्तों से मलबा हटाने के लिए लोगों और मशीनों को तैनात कर दिया है।

बाढ़ के कारण 261 सड़कें हुई बंद

एसईओसी ने बताया कि भारी बारिश होने के कारण प्रदेश का कुल 261 सड़कें बंद हो गई है, जिनमें से 186 मंडी जिले की शामिल हैं। वहीं बाढ़ की वजह से 599 ट्रांसफार्मर और 797 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हो गई हैं। तबाही के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू और विरक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया और अधिकारियों को कहा कि अगर आस पास कोई सरकारी जमीन उपलब्ध हो तो बढ़ा प्रभावित लोगों को आवंटित किया जाए।

आपदा टीम ने बताया 500 करोड़ से अधिक का नुकसान

एसईओसी ने कहा कि 20 जून से अब तक प्रदेशभर में मानसूनी घटनाओं की वजह से 69 लोगों की जान चली गई है, जबकि 37 लोग लापता हो गए हैं। वहीं, तबाही से 110 लोग घायल हो गए है, जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इस आपदा में 500 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

Created On :   4 July 2025 12:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story