लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, चुनाव प्रचार पर रहेगा जोर

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, चुनाव प्रचार पर रहेगा जोर
  • पटोले ने 2-3 जून को मुंबई में बुलाई बड़ी बैठक
  • राज्य के प्रमुख नेता और जिलाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

डिजिटल डेस्क, प्रमुख संवाददाता, मुंबई। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस नेअभी से काम करना शुरू कर दिया है। 2 और 3 जून को मुंबई में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस ने राज्यभर के प्रमुख नेताओं और जिला अध्यक्षों को हाजिर होने के लिए कहा है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान किस तरह से चुनाव क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया जाए इस पर चर्चा होगी।

कार्यकर्ताओं और नेताओं से होगी चर्चा

अगले साल होने वाले लोकसभा के चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस जी जान से जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया कि अगले महीने की 2 और 3 तारीख को कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ-साथ जिला अध्यक्षों की एक बैठक मुंबई में बुलाई गई है। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को पूरी ताकत के साथ कैसे लड़ा जाए इस पर कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा की जाएगी। नाना पटोले की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। पटोले ने कहा कि पिछले 9 साल में मोदी सरकार सिर्फ देश की सभी कंपनियों को बेचने का काम कर रही है। इसके अलावा जाति और धर्म के आधार पर भी लोगों को लड़ाने का काम किया जा रहा है। पटोले ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से देश का हर कांग्रेस का कार्यकर्ता जोश से भर गया है और इसी जोश को कायम रखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा है।

Created On :   26 May 2023 1:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story