अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं मनपा चुनाव

अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं मनपा चुनाव
उपमुख्यमंत्री ने दिए संकेत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश में नगर निकायों का चुनाव अक्टूबर और नवंबर में होने के संकेत दिए हैं। फडणवीस ने कहा कि राज्य में पहली लड़ाई मनपा चुनाव की है। मुझे पता नहीं कि राज्य में नगर निकायों के चुनाव कब होंगे। सुप्रीम कोर्ट जब भी चुनाव कराने का आदेश देगा, चुनाव करा दिए जाएंगे। पर शायद राज्य में अक्टूबर-नवंबर में नगर निकाय के चुनाव हो सकते हैं। फडणवीस ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम पुणे मनपा चुनाव दोबारा जीतेंगे। सोमवार को फडणवीस पुणे के अण्णाभाऊ साठे सभागार में भाजपा पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुंबई सहित राज्य की 24 महानगरपालिकाओं सहित 26 जिला परिषद, 241 नगर पालिका व नगर पंचायों के चुनाव होने हैं।

महा आघाडी सरकार गिराने के लिए घर बैठना भी मुझे था मंजूरः फडणवीस

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पूर्व की महाविकास आघाड़ी सरकार में लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा था। ऐसी सरकार को गिराने की जरूरत थी। मुझे महाविकास आघाड़ी सरकार गिराने के लिए घर बैठना पड़ता तो भी मैं इसके लिए तैयार था। लेकिन मुझे भाजपा ने सम्मानित करते हुए उपमुख्यमंत्री पद दिया। इससे मुझे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार चलाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में गतिशील सरकार काम कर रही है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए विचारधारा छोड़ दी थी। उद्धव ने मुख्यमंत्री पद की लालच में कांग्रस और राकांपा के साथ गठबंधन करने का फैसला लिया।

Created On :   16 May 2023 7:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story