आज मौसम में नरमी फिर भी बनी हुई है गरमी

आज मौसम में नरमी फिर भी बनी हुई है गरमी
धूप-छांव का चल रहा खेल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। तापमान गिरने के बावजूद गर्मी बनी हुई है। मंगलवार को दोपहर में धूप रही, लेकिन पारा सामान्य से नीचे ही रहा। हल्की हवा चलने से धूप का उतना ज्यादा असर नहीं हुआ। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी पारा सामान्य से नीचे ही बना रहेगा। तापमान में कमी आने से गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं होगा। हल्की हवा चलेगी। हवा चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सिवनी में तेज हवा के साथ मंगलवार को बारिश हुई। इससे नागपुर में तापमान में ठंडा पन आने की संभावना है। बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज गर्मी से राहत रहेगी। गुरुवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना है।


Created On :   17 May 2023 5:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story