Lalbaug Raja Mumbai: मुंबई के लालबाग राजा का सजा दरबार, पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से किए तगड़े इंतजाम, सूत्रों ने दी ये जानकारी

मुंबई के लालबाग राजा का सजा दरबार, पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से किए तगड़े इंतजाम, सूत्रों ने दी ये जानकारी
  • लालबाग राजा के दर्शन के लिए रोजाना तीन लाख से ज्यादा पहुंचते हुए भक्त
  • मुंबई पुलिस ने तीन दिन पहले सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम
  • पुलिसकर्मियों की चपे-चपे पर होगी नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत भर में आगामी 27 अगस्त, 2025 से गणपति बप्पा विराजमान होने जा रहा है। महाराष्ट्र में गणपति उत्सव धुमधाम से मनाया जाता है। इस कड़ी में जहां पर तैयारियां जोरों-शोरों चल रही है। मुंबई के लालबाग में राजा का दरबार भी सज कर तैयार हो गया है। जहां पर हर साल बप्पा के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इतना ही नहीं दुनिया भार के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

जानकारी के मुताबिक, हर रोज लालबाग राजा के दर्शन करने के लिए 3,00,000 से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। इनमें महाराष्ट्र समेत देश भर के कोने-कोने के लोग शामिल होते हैं और पूजा अर्चना कर बप्पा का आशीर्वाद लेते हैं।

सुरक्षा के क्या है इंतजाम?

लालबाग में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए पुलिस के द्वारा सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए जाते हैं। पूरे इलाके में नो फाइलिंग जोन बनाया जाता है। 6 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में इस त्योहार को बनाया जाएगा। मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल के लालबाग राजा की सुरक्षा में 10 डीसीपी रैंक के आधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनके साथ 4 एसीपी, 22 इंस्पेक्टर, 50 सहायक निरीक्षक और 500 से ज्यादा सिपाई 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

सीसीटीवी वैन से भी होगी निगरानी

11 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में SRPF और दंगा नियंत्रण स्क्वायड की एक-एक टुकड़ी को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा 2 सीसीटीवी वैन और 4 कॉम्बैट वैन के जरिए सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचते है, उन पर पुलिस के जरिए पैनी नजर बनाए रखेगी।

Created On :   24 Aug 2025 1:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story