12 वीं बोर्ड : 90.35% परिणाम, 8वें स्थान पर फिसला नागपुर विभाग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए, जिसमें नागपुर विभाग 90.35 % परिणाम के राज्य में 8वें क्रमांक पर रहा। नागपुर विभाग बीते वर्ष की तुलना में खासा पिछड़ गया है। बीते वर्ष नागपुर विभाग राज्य में दूसरे क्रमांक पर था, इस बार विभाग को 8वां स्थान मिला है। यहां छात्राएं आगे रही हैं। 21 फरवरी से 21 मार्च के बीच यह परीक्षा हुई थी। कुल 1,52,121 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1,37,455 विद्यार्थी सफल हुए। इसमें 86.63% छात्र और 93.14% छात्राएं सफल हुईं है। गौरतलब है कि बीते 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते परीक्षार्थियों को कुछ राहतें दी गई थी, जिसमें होम सेंटर पर परीक्षा और 75 प्रतिशत पाठ्यक्रम पर परीक्षा लेने जैसी सुविधाएं शामिल थी। इस वर्ष सब सामान्य होने के कारण कड़े मापदंडों के अनुसार पहले की तरह परीक्षा ली गई। इस कारण नतीजों में गिरावट देखने को मिली है। इस वर्ष परीक्षा में नागपुर विभागीय मंडल के उड़नदस्तों ने कुल 57 नकलची पकड़े थे। इसमें 24 को दोषी और 33 को निर्दोष पाया गया।

5 जून को अंक सूची मिलेगी

विद्यार्थियों को 5 जून को उनके ही कनिष्ठ महाविद्यालय में अंक सूची मिलेगी। अंक जांच के लिए 26 मई से 5 जून तक आवेदन किया जा सकेगा। उत्तर पत्रिका की फोटो कॉपी के लिए 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। श्रेणी सुधार के लिए विद्यार्थियों को कुल 2 मौके मिलेंगे।

जिला अनुसार परिणाम

गोंदिया - 93.43%

गड़चिरोली - 92.72%

भंडारा - 92.19%

चंद्रपुर - 90.69%

नागपुर - 89.81%

वर्धा - 84.51%

परिणाम प्रतिशत

विज्ञान- 96.69%

कला - 82.76%

वाणिज्य - 87.43%

एमसीवीसी - 87.51%

आईटी - 73.49%

6748 विद्यार्थी मेरिट में

नागपुर विभाग से 1,37,455 विद्यार्थी सफल हुए हैं, लेकिन उच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या बहुत सीमित है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नागपुर विभाग से महज 6748 विद्यार्थियों को 75% से अधिक अंकों के साथ मेरिट स्थान प्राप्त हुआ है। 32454 विद्यार्थियों को 60% से 74.99% के बीच अंक मिले हैं। ऐसे ही 71359 विद्यार्थियों को 45 % या इससे अधिक अंक मिले हैं। 26894 विद्यार्थियों को 35% या इससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं।

संकाय अनुसार टॉपर

विज्ञान

वेदांत पांडे : 96.83% : शिवाजी सायन्स

अनुरिमा पौनीकर : 95.5% : डॉ. आंबेडकर महाविद्यालय

वाणिज्य

चेतना मिश्रा : 98.30% : आदर्श विद्या मंदिर हाईस्कूल

आर्या राहुड : 97.67% : डॉ. आंबेडकर महाविद्यालय

वेदांत काकाणी : 97.67% : डॉ. आंबेडकर महाविद्यालय

अपर्णा झा : 97.67% : एलएडी

कला

आसमा रंगवाला : 95% : आदर्श विद्या मंदिर हायस्कूल

जान्हवी मासुरकर : 94.50% : एलएडी

तन्वी साने : 92.33% : एलएडी

Created On :   26 May 2023 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story