- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नासिक
- /
- सरदार पटेल की प्रतिमा का होगा...
Nashik News: सरदार पटेल की प्रतिमा का होगा अभिषेक, गोदावरी का जल भेजा दिल्ली

- कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह ने दिल्ली से आए प्रतिनिधियों को सौंपा कलश
- सरदार पटेल की प्रतिमा का होगा अभिषेक
- राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा
Nashik News/ पंचवटी. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह के लिए जम्मू से कन्याकुमारी तक भारत की 25 नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है। इसके लिए ‘जल संगम से जन संगम’ अभियान के तहत सोमवार को कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह, एस.एफ.पुणे विश्वविद्यालय प्रबंधन परिषद के सदस्य सागर वैद्य और अजिंक्य वाघ ने दिल्ली से आए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रतिनिधियों को गोदावरी नदी का जल कलश सौंपा। इस दौरान के.के.वाघ कॉलेज के विद्यार्थी काफी संख्या में उपस्थित थे।
राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में देश भर की नदियों से लाए गए जल से सरदार पटेल की प्रतिमा का अभिषेक कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के लिए खेल मंत्रालय दिल्ली की अधिकारी श्रीमती चंद्रेश और उज्ज्वल कुमार दक्षिण काशी के नाम से प्रसिद्ध नाशिक में गोदावरी नदी का पवित्र जल लेने पहुंचे थे।
रामकुंड पर हुआ जल पूजन
दोपहर 12 बजे पुरोहित संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पंचाक्षरी और प्रतीक शुक्ला के मंत्रोच्चार के बीच आयुक्त शेखर सिंह ने रामकुंड घाट पर जल पूजन किया। इसके बाद गोदावरी का जल कलश एनएसएस पदाधिकारियों को सौंपा गया। एनएसएस अधिकारी मयूर उशीर और स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयास किया।
Created On :   27 Oct 2025 9:31 PM IST













