Pune News: 'एसटी संगे तीर्थाटन’ योजना शुरू, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में 50% छूट

एसटी संगे तीर्थाटन’ योजना शुरू, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में 50% छूट
राज्य सड़क परिवहन निगम के स्वारगेट डिपो ने ‘एसटी संग तीर्थाटन’ नामक विशेष योजना शुरू की है। योजना के तहत अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

डिजिटल डेस्क, पुणे। राज्य सड़क परिवहन निगम के स्वारगेट डिपो ने ‘एसटी संगे तीर्थाटन’ नामक विशेष योजना शुरू की है। योजना के तहत अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। योजना के अंतर्गत नवंबर में महाकाल दर्शन, पांच ज्योतिर्लिंग, साढ़े तीन शक्तिपीठ और अष्ट विनायक दर्शन सहित विभिन्न स्थानों के लिए विशेष यात्राओं का आयोजन किया गया है।

दिवाली के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए एसटी निगम ने बसों की संख्या और फेरों में वृद्धि की थी। दिवाली के बाद अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष तीर्थ यात्राओं की योजना बनाई गई है। कोकण दर्शन सहित कुछ यात्राएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं।

75 साल से ज्यादा के वरिष्ठों को नि:शुल्क यात्रा

स्वारगेट डिपो के प्रबंधक प्रमोद धायतोंडे ने बताया कि ‘एसटी संग तीर्थाटन’ योजना के तहत महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं, 75 साल से ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। योजना के माध्यम से यात्रियों को परिवार के साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन और पर्यटन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पर्यटन स्थलों की यात्रा भी कराई जाएगी।

नवंबर में होने वाली विशेष यात्राओं का कार्यक्रम

16 से 21 नवंबर- उज्जैन, ओंकारेश्वर और इंदौर दर्शन

17 और 18 नवंबर- कोल्हापुर की महालक्ष्मी, बालूमामा (आदमापुर), नरसोबाचीवाड़ी और खिद्रापुर दर्शन

19 से 22 नवंबर- पांच ज्योतिर्लिंग दर्शन। इसमें औंढा नागनाथ, परली वैजनाथ, घृष्णेश्वर, त्र्यंबकेश्वर और भीमाशंकर शामिल हैं।

19 से 22 नवंबर और 27 से 30 नवंबर- बादामी-हम्पी पर्यटन यात्रा।

23 से 27 नवंबर- तुलजापुर, कोल्हापुर, माहूर और वणी स्थित साढ़े तीन शक्तिपीठों के दर्शन

27 नवंबर से 1 दिसंबर- शेगांव, माहूर और लोनार झील की यात्रा

28 और 29 नवंबर- अष्ट विनायक दर्शन

Created On :  

Tags

Next Story