युवती ने हाथ की नस काटी और खुद को आग लगा ली

युवती ने हाथ की नस काटी और खुद को आग लगा ली
नवंबर में होने वाली थी शादी

डिजिटल डेस्क, संवाददाता नागपुर/वाड़ी। युवती ने हाथ की नस काटने के बाद खुद को आग लगा ली। उसकी मौत हो गई। घटना अमरावती रोड स्थित पापुलर सोसायटी में हुई। वाड़ी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया। मृतका अमरावती रोड स्थित पापुलर सोसायटी निवासी प्राजक्ता चंद्रशेखर बांगरे (22) है। उसने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की थी। कुछ दिन ऑटो की दुकान में काम किया, लेकिन वेतन बराबर नहीं मिलने पर उसने काम छोड़ दिया था। वर्तमान में वह खाली थी। 30 अप्रैल को उसकी सगाई हुई आैर नवंबर माह में उसकी शादी होने वाली थी।

दो दिन पहले मंगेतर के साथ गई थी कोराड़ी मंदिर रविवार को वह अपने मंगेतर और उसके परिजनों के साथ कोराड़ी मंदिर गई थी। उसके बाद से वह तनाव में थी। घर में वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी। पूछने पर भी उसने घर में िकसी को कुछ नहीं बताया। मंगलवार को सुबह उसकी मां काम पर गई थी। पता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह भी बाहर गए थे। भाई पारस (27) अपने कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान सुबह करीब 7.45 बजे प्राजक्ता ने पहले अपने एक हाथ नस काटी और उसके बाद प्लास्टिक कैन में रखा केरोसिन खुद पर उडेलने के बाद आग लगा ली। उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाने के कर्मचारी शेख सदल-बल मौके पर पहुंचे थे। प्रकरण दर्ज कनया।

Created On :   24 May 2023 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story