पारा चढ़ा, लू लगने से 5 की मौत

पारा चढ़ा,  लू लगने से 5 की मौत
मनपा मान रही संदिग्ध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में उष्माघात से गत चार दिन में 5 लोगों की मृत्यु होने की खबर है, हालांकि मनपा इसे संदिग्ध उष्माघात मान रही है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती, तब तक उष्माघात से मृत्यु कहने से परहेज किया जा रहा है। मनपा के पास िसर्फ 3 मृत्यु की अधिकृत जानकारी है। अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय जोशी ने बताया कि अन्य 2 मृत्यु की जानकारी अखबरों में प्रकाशित खबरों से मिली है।

रिपोर्ट का इंतजार : एक व्यक्ति की उष्माघात से मृत्यु होने पर चार दिन में उष्माघात से मृतकों की संख्या 5 हो गई। मनपा के पास जो 3 लोगों की मृत्यु की जानकारी है, उनमें से एक की पहचान हुई है। 2 मृतकों का पता-ठिकाना नहीं मिल पाया है। सभी शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। मनपा स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मृत्यु विश्लेषण समिति के सामने रिपोर्ट रखी जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Created On :   20 May 2023 10:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story