- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- उप संचालक पशुपालन द्वारा कामधेनु...
उप संचालक पशुपालन द्वारा कामधेनु गौशाला मोहगांव हवेली का औचक निरीक्षण!
By - Aditya Upadhyaya |6 May 2021 4:53 AM GMT
उप संचालक पशुपालन द्वारा कामधेनु गौशाला मोहगांव हवेली का औचक निरीक्षण!
डिजिटल डेस्क | छिन्दवाड़ा उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिंदवाड़ा डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा बुधवार को जिले के विकासखंड सौंसर में कामधेनु गौशाला मोहगांव हवेली का औचक निरीक्षण किया गया ।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के अन्तर्गत तथा अशासकीय गौ-शाला संचालन हेतु पशु आहार के लिए स्वीकृत 47 हजार 250 रुपए की राशि का आदेश बंडोल पशुआहार सयंत्र को दिया और गौशाला में चारा - भूसा आदि के लिए एक लाख 41 हजार 751 रुपए की राशि का चेक संस्थान के अध्यक्ष श्री रामराव ब्रम्हे को प्रदाय किया।
इस अवसर पर डॉ.सुभाषजी दोहरे, डॉ. केतन पांडे, डॉ.गोविंदा धुर्वे पांढुर्ना और संस्थान के सचिव राजेश पाटणकर व सहसचिव नरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे|
Created On :   6 May 2021 9:26 AM GMT
Next Story