- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बुढार...
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बुढार के विभिन्न वार्डों में किया फ्लैग मार्च!
By - Aditya Upadhyaya |16 April 2021 5:01 AM GMT
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बुढार के विभिन्न वार्डों में किया फ्लैग मार्च!
डिजिटल डेस्क | शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज बुढार के विभिन्न वार्डों में फ्लैग मार्च कर लोगों को कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया तथा बिना मास्क वाले व्यक्तियों को मास्क का वितरण कर उन्हें संक्रमण से बचने हेतु समझाइस थी।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर श्री शेर सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी जयपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भरत दुबे, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टंडेकर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी श्री रवि करण त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम नगर निरीक्षक बुढार श्री महेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Created On :   16 April 2021 9:16 AM GMT
Next Story