नागपुर में 3 दिन के लिए रेड अलर्ट, नौतपा के पहले दिन लू के गर्म थपेड़ों ने घेरा

Red alert for 3 days in Nagpur, hot heat waves engulfed the first day of Nautapa
नागपुर में 3 दिन के लिए रेड अलर्ट, नौतपा के पहले दिन लू के गर्म थपेड़ों ने घेरा
नागपुर में 3 दिन के लिए रेड अलर्ट, नौतपा के पहले दिन लू के गर्म थपेड़ों ने घेरा

डिजिटल डेस्क,, नागपुर। गत दो दिन से पारा 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के चलते सोमवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। नौतपा के पहले दिन लू के गर्म थपेड़ों ने हलाकान कर दिया। गर्मी के चलते शहर के लोगों को सतर्क और प्रशासन को मुस्तैद रहने के लिए 3 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 27 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। नागपुर जिले के अलावा अकोला और चंद्रपुर जिले में भी 27 मई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव करने की आवश्यकता है वरना बीमारी परेशानी खड़ी कर सकती है।

लू के थपेड़े झुलसा रहे
रविवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगती है और लू के थपेड़े लगने लगते है  दोपहर में यह और बढ़ जाते है। फिलहाल गर्मी कम होने की संभावना नहीं है रेड अलर्ट जारी होने की वजह से गर्मी और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में जब भी घर से बाहर निकलें तो शरीर को कपड़े से ढंक कर रखें और पानी सहित अन्य तरल पदार्थ का सेवन करते रहें। मौसम विभाग ने भी अगले 2 से 3 दिन तामपान बढ़ने की आशंका जताई है। सोमवार से बुधवार 27 मई तक नागपुर, अकोला और चंद्रपुर जिले के लिए रेड अलर्ट है। वहीं अमरावती, गोंदिया, वर्धा और यवतमाल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसी स्थिति में लगता है रेड अलर्ट  
तापमान बढ़कर जब 47 डिग्री सेल्सियस के करीब स्थित होने लगता है तो मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी करता है। इस दौरान गर्मी की वजह से चक्कर, बेहोश होने के साथ ही डायरिया आदि बीमारियों की आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं मेहनत का काम करने वाले या धूप में काम करने वालों को दोपहर में काम को टालने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान कभी भी कोई सामान्य व्यक्ति भी बीमारी पड़ सकता है इसलिए रेड अलर्ट जारी होने पर प्रशासन एक्शन मोड में आ जाता है। भीषण गर्मी में गौरैया चिड़िया उड़ते-उड़ते अचानक से गिर जाती है और उसके बाद उसकी मौत हो जाती है।

Created On :   25 May 2020 9:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story