स्मृति ईरानी का दांव पड़ा उल्टा,कर्ज माफी पर मिला ये जवाब

स्मृति ईरानी का दांव पड़ा उल्टा,कर्ज माफी पर मिला ये जवाब

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को अशोकनगर में एक चुनावी सभा के दौरान असहज हो गई। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या कर्ज माफ हुआ। ईरानी के इस सवाल पर जनता ने उनका मुंह बंद कर दिया। सभा में मौजूद लोगों ने हां में जवाब दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। 

दरअसल, स्मृति ईरानी भाजपा उम्मीदवार केपी यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने अशोकनगर पहुंची थी। इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने मंच से सवाल पूछा, क्या आपका कर्ज माफ हुआ? इस पर भीड़ ने कहां, हां कर्ज माफ कर दिया। भीड़ आधे मिनट तक चिल्लाती रही, जिस कारण ईरानी को अपना भाषण रोकना पड़ा। 

इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने लिखा है कि, स्मृति ईरानी ने मप्र के अशोकनगर में मंच से पूछा क्या किसानों का कर्जा माफ हुआ? तो सभा के बीच में किसानों ने चिल्ला कर बताया, हां हुआ है। अब जनता भी इन झूठों को सीधे जवाब देने लगी है। अब तो झूठ फैलाने से बाज आओ।

उल्लेखनीय है कि भाजपा और कांग्रेस कर्जमाफी को लेकर एक-दूसरे पर हमला करती रहती है। बीजेपी दावा कर रही है कि कांग्रेस ने जो किसानों से कर्ज माफी के वादे थे, वह पूरे नहीं किए हैं। इसके जवाब में कांग्रेस नेता मंगलवार को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर दस्तावेजों के बंडल लेकर पहुंच गए थे। जिसमें 21 लाख किसानों की कर्ज माफी सूची थी।

Created On :   9 May 2019 2:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story