- Home
- /
- राज्य
- /
- अन्य राज्य
- /
- कर्नाटक में RSS संगठन पर लगेगा बैन,...
Karnataka Government: कर्नाटक में RSS संगठन पर लगेगा बैन, सिद्धारमैया सरकार कर रही ये तैयारियां

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार एक्शन में दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में चलने वाले कार्यक्रमों पर प्रतिबंधन लगाने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस संबंधन में राज्य सरकार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और प्रदेश मंत्री प्रियांक खरगे ने उनकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लेटर लिखा था। इस वजह से आरएसएस की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नए नियम तैयार किए जा रहे हैं।
प्रियांक खरगे ने कही ये बात
मंत्री ने बुधवार को दिए बयान में कहा था कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनको बताया था कि उनके लिखे लेटर पर सरकार विचार कर रही है। इससे संगठन के लोग उन्हें परेशान न करे।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने प्रियांक खरगे के हवाले से लिखा, "हम जो नियम लाने जा रहे हैं, वे सार्वजनिक स्थानों, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी परिसरों, सरकारी स्वामित्व वाली संस्थाओं और सहायता प्राप्त संस्थानों से जुड़े होंगे। हम गृह विभाग, कानून विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से पहले जारी आदेशों को एक साथ लाकर नया नियम बनाएंगे। अगले दो से तीन दिनों में यह नया नियम कानून और संविधान के दायरे में लागू हो जाएगा"
उन्होंने आगे बताया, "हम किसी भी संगठन को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, लेकिन अब से कोई भी संगठन सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर सकेगा. अगर आपको कुछ भी करना है तो उसके लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी।"
प्रियांक खरगे ने लेटर में कही ये बात
प्रियांक खरगे ने इससे पहले सीएम सिद्धारमैया को लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और राज्य के स्वामित्व वाले मंदिरों में चल रही आरएसएस की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि संगठन युवाओं के दिमाग को प्रभावित करने का काम कर रहा है। इसके साथ ही संविधान के खिलाफ भी विचारधारा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।
Created On :   16 Oct 2025 9:21 PM IST