मध्यप्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल मध्यप्रदेश के छतरपुर में सामूहिक विवाह समारोह में होंगी शामिल

- पीएम मोदी कैंसर हॉस्पिटल का कर चुके है शिलान्यास
- राष्ट्रपति दौरे के चलते जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- गढ़ा गांव में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
डिजिटल डेस्क, छतरपुर। भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल बुधवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक धार्मिक संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। पत्र सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने आज मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि श्री बागेश्वर जन सेवा समिति ने जिले के गढ़ा गांव में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया है, जहां राष्ट्रपति मुर्मू मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति 251 बेसहारा कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद देंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार 26 फरवरी महाशिवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। यह आयोजन बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। श्री बागेश्वर जन सेवा समिति ने छतरपुर जिला के मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर गढ़ा गांव में समारोह का आयोजन है, जहां राष्ट्रोपति मुर्मू मौजूद रहेंगी।
छतरपुर जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 से 11 बजे के बीच गढ़ा पहुंचेंगी और बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे रवाना होंगी। जायसवाल ने कहा राष्ट्रपति दौरे के चलते जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, और सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आपको बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की नींव रखी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरों से बागेश्वर धाम का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
Created On :   25 Feb 2025 7:19 PM IST













